26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में शराब की बिक्री पर दिए जा रहे ऑफर पर बवाल: आप ने दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश

यूपी में शराब की बिक्री पर दिए जा रहे ऑफर पर बवाल: आप ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश में शराब की बिक्री पर दिए जा रहे बंपर ऑफर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन सौंपकर योगी सरकार की इस योजना की निंदा की। आम आदमी पार्टी का कहना है कि एक बोतल पर दो या तीन बोतल मुफ्त देने जैसी योजनाएं समाज को नैतिक रूप से कमजोर कर रही हैं।

यूपी में शराब की बिक्री पर दिए जा रहे ऑफर पर बवाल: आप ने दी आंदोलन की चेतावनी

पार्टी ने आरोप लगाया कि यह योजना युवाओं को शराब की ओर धकेल रही है और प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य व भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्रदेश में शराब के बंपर ऑफर के चलते दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार की यह नीति समाज में गलत संदेश फैला रही है और शराब की लत को बढ़ावा दे रही है।

होली के मद्देनज़र शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़: क्या बिक्री के आंकड़े बनायेंगे नया रिकॉर्ड ?

पार्टी ने राज्यपाल के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें शराब पर दिए गए बंपर ऑफर को तुरंत बंद करना शामिल है। साथ ही शराब के प्रचार और अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द इस योजना को बंद नहीं किया तो पार्टी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि विकास के लिए सिमोनी धाम में लगा जोन स्तरीय मेला: बड़ी संख्या में जुटे किसान

City News Uttar Pradesh

बहुचर्चित यौन शोषण कांड: हंसता हुआ नूरानी चेहरा बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह की हुंकार : व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई होगी तेज

बांदा में बजने लगे दांत, नहीं मिल रही प्राकृतिक आंच…

City News Uttar Pradesh

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

City News Uttar Pradesh

Banda : धरती पुत्र किसान तुमारी कौन सुनेगा: फसल बीमा योजना दिखाती है ठेंगा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़