

- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर और कस्बों की सड़कों पर गाड़ियों में बैठकर शराब पीना,चौक-चौराहों पर जाम छलकाना और नशे में धुत होकर गाली-गलौज व मारपीट करना अब तक आम नजारा बन चुका था, लेकिन अब इस बदमिजाजी पर कानून का सख्त डंडा चलने वाला है। जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का ऐलान किया है। अब ऐसे लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

आबकारी विभाग के अनुसार, शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोग सड़क किनारे, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब पीते पाए जा रहे हैं। कई लोग अपनी गाड़ियों को ही “चलता-फिरता मयखाना” बना लेते हैं। अत्यधिक शराब सेवन के कारण कई बार गंभीर हादसे और मौत तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया था। नशे की हालत में ये लोग राह चलते लोगों पर गालियां बरसाते हैं, शोर-शराबा करते हैं और कई बार मारपीट की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।

जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा, यदि कोई भी व्यक्ति सड़क, पार्क, वाहन या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाया गया,तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। संबंधित थाना पुलिस के साथ मिलकर सघन अभियान चलेगा।उन्होंने बताया कि खुलेआम शराबखोरी के साथ-साथ अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर भी पैनी नजर रहेगी। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम शराब के गैरकानूनी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
