City News Uttar Pradesh
बालू के अवैध खनन पर संसद में गर्जना करेंगे पूर्व मुख्य मंत्री : केन खदानों का लिया जायजा !
उत्तर प्रदेश

बालू के अवैध खनन पर संसद में गर्जना करेंगे पूर्व मुख्य मंत्री : केन खदानों का लिया जायजा !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालू के अवैध खनन का मामला संसद में गूंजेगा। भाजपा इस मुद्दे से बेखबर और कांग्रेस बाखबर है।राज्य सभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीमावर्ती खदानों में भ्रमण के बाद यह एलान किया है।आश्चर्य जताया की यूपी के बुंदेलखंड के सांसद खामोश क्यों हैं। चिंता जताया की गोचर को भी नहीं बख्शा गया, इसे भी खोद फेंका। बुंदेलखंड को बालू माफिया खोखला करके लूट रहे हैं।

बालू के अवैध खनन पर संसद में गर्जना करेंगे पूर्व मुख्य मंत्री : केन खदानों का लिया जायजा !
Former Chief Minister will roar in Parliament on illegal sand mining: Can take stock of mines

बांदा जिले की सरहद से जुड़े मध्य प्रदेश के छतरपुर, पन्ना, सतना आदि जिलों में सीमावर्ती खदानों में अरसे से बड़े पैमाने पर वैध-अवैध खनन हो रहा है। दोनों सूबों में यह राजनीति का मुद्दा भी बनता रहा है। केन नदी के उस पार एमपी की खदानाें से भारी पैमाने पर रोजाना खनन से सैकड़ों बालू के ट्रक बांदा सहित यूपी के तमाम जिलों से गुजर रहे हैं।

बालू के अवैध खनन पर संसद में गर्जना करेंगे पूर्व मुख्य मंत्री : केन खदानों का लिया जायजा !
Former Madhya Pradesh Chief Minister and sitting Rajya Sabha MP Digvijay Singh

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सीमावर्ती केन नदी की खदानों में पहुंचकर जायजा लिया। गांवों में अवैध खनन को देखा। कहा कि बुंदेलखंड में हो रहा अवैध खनन चिंताजनक है। यह मुद्दा वह राज्य सभा में उठाएंगे। इसमें किसानों को हो रहे नुकसान की बात भी शामिल रहेगी।

बालू के अवैध खनन पर संसद में गर्जना करेंगे पूर्व मुख्य मंत्री : केन खदानों का लिया जायजा !
Former Chief Minister will roar in Parliament on illegal sand mining: Can take stock of mines

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जमीनों पर भू-माफिया जबरन खनन कर रहे हैं। सैकड़ों बीघा गोचर को खोद डाला है। बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। हरे-भरे पेड़ाें को काट दिया गया है। इसमें शासन के साथ स्थानीय प्रशासन की भी मिलीभगत है।

बालू के अवैध खनन पर संसद में गर्जना करेंगे पूर्व मुख्य मंत्री : केन खदानों का लिया जायजा !
Former Madhya Pradesh Chief Minister and sitting Rajya Sabha MP Digvijay Singh

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां खनन हो रहा है, वहां के स्थानीय विधायक सत्ता पक्ष के हैं। खनन और बालू ट्रक निकालने के लिए उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले रास्ते खोदे गए हैं। यह मुद्दे वह राज्य सभा में उठाएंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : फोरम नें बीमा कंपनी को ठोका साढ़े चार लाख से ज्यादा का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बांटा स्मार्ट फोन : कहा इससे छात्र बनेंगे होनहार

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें दिया भरोसा : पेट और खेत को भरपूर पानी की मिलेगी धारा

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी बोले: पुलिस की नई नियुक्तियों में बीस प्रतिशत बेटियों को हिस्सा, 60 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती

योगी सरकार ने दिए निर्देश : कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन के तीन लाख मुकदमे वापस लेने का फैसला …

City News Uttar Pradesh

बरखा रानी की झमाझम और गर्मी हुई फेल: खेतों में लौटी रौनक, खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़