City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड को 'अन्ना पशुओं' ने बनाया 'युद्धक्षेत्र': प्रशासन बेखबर, किसान 'तबाह'
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड को ‘अन्ना पशुओं’ ने बनाया ‘युद्धक्षेत्र’: प्रशासन बेखबर, किसान ‘तबाह’

मकर संक्रांति पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || अशोक त्रिपाठी जीतू ( वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, बांदा ) विज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दैवी आपदाओं की “मार” झेल रहे “बुंदेलखंड के किसानों” पर अब “अन्ना मवेशियों” ने “किसानों की कमर तोड़” दी है। चित्रकूटधाम मंडल में “पांच लाख” से अधिक अन्ना मवेशी खेतों में आतंक मचा रहे हैं। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि किसान अपनी फसल बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना कोहरे, शीतलहर और खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।

बुंदेलखंड को 'अन्ना पशुओं' ने बनाया 'युद्धक्षेत्र': प्रशासन बेखबर, किसान 'तबाह'

अन्ना मवेशियों को लेकर अब हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि एक गांव के किसान दूसरे गांव के किसानों से आमने-सामने खड़े हो रहे हैं। फसल बचाने की लड़ाई अब आपसी टकराव का रूप लेने लगी है। खेतों में खड़ी चना, गेहूं, अरहर और मटर की फसलें पलभर में अन्ना मवेशियों का निवाला बन जा रही हैं।

बुंदेलखंड को 'अन्ना पशुओं' ने बनाया 'युद्धक्षेत्र': प्रशासन बेखबर, किसान 'तबाह'

पशुपालन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा अन्ना मवेशी खुले में घूम रहे हैं। हर साल इनकी संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन न तो गोशालाओं की क्षमता बढ़ाई गई और न ही इनके भरण-पोषण की कोई ठोस व्यवस्था की गई।

बुंदेलखंड को 'अन्ना पशुओं' ने बनाया 'युद्धक्षेत्र': प्रशासन बेखबर, किसान 'तबाह'

हालात बेकाबू हो गए। किसान खेतों में ही खाट डालकर पहरा दे रहे हैं। रजाई, अलाव और टॉर्च के सहारे रात काटना उनकी मजबूरी बन चुकी है। कोहरा और शीतलहर जानलेवा हो सकती है, लेकिन किसानों के लिए सबसे बड़ा डर अन्ना मवेशी हैं। मथनाखेड़ा गांव के किसान जुगुल किशोर कहते हैं “ठंड से मर जाएं, कोई बात नहीं लेकिन अगर सो गए तो फसल खत्म।” बड़ोखर खुर्द गांव के किसान छोटा भइया बताते हैं “कंटीले तार लगाए, फिर भी रातोंरात खेत उजड़”  गया। अन्ना मवेशी अब किसी चीज से नहीं रुकते। अन्ना मवेशियों की समस्या अब प्रशासनिक विफलता की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है !

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त अजीत ने अधिकारियों को चेताया: जनता की शिकायतों पर अब होगी सीधी नज़र

बांदा में बजने लगे दांत, नहीं मिल रही प्राकृतिक आंच…

City News Uttar Pradesh

खाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कहा- घंटों लाइन में खड़े किसान लौट रहे खाली हाथ

City News Uttar Pradesh

Banda : अवैध बालू खनन करनें वाले भर रहे छुप-छुप आहें, दो गिरफ्तार…

राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से मिलने जा रहे सांसद आरके सिंह पटेल को पुलिस ने रोका, बहस के बाद लौटे वापस …

City News Uttar Pradesh

सियासत से ऊपर उठकर शहीदों को नमन: कांग्रेस ने दी ‘शहादत’ को सच्ची श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़