City News Uttar Pradesh
सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ, भाजपा जिताओ
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ, भाजपा जिताओ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ नें कहा है की बुन्देलखण्ड को लूटने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसा देना। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह को विजयी बनाने की अपील की।

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ,भाजपा जिताओ
Challenge in CM Yogi’s campaign: Pity those who looted Bundelkhand, make BJP win

मुख्य मंत्री योगी तिंदवारी विधानसभा के पैलानी कस्बे में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मेरे मंत्रिमंडल के साथी रामकेश निषाद तथा आपके सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने मुझसे यहां आने के लिए कहा तो मना नहीं कर पाया।

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ,भाजपा जिताओ
Challenge in CM Yogi’s campaign: Pity those who looted Bundelkhand, make BJP win

मात्र 12 घंटे की सूचना के बाद भारी संख्या में जनसमूह को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि जनता जनार्दन फिर से मोदी सरकार बनाने की ठान चुकी है। उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले का बुन्देलखण्ड और आज के बुन्देलखण्ड में जमीन आसमान का अंतर है। पहले माफिया हावी रहते थे। सपा, बसपा यहां से माफियाओं को जिता कर भेजते थे, जो उत्पीड़न करते थे।

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ,भाजपा जिताओ
Challenge in CM Yogi’s campaign: Pity those who looted Bundelkhand, make BJP win

बुन्देलखण्ड की संपदा को लूटते थे। तमाम खनिज संपदाओं सहित पानी से भरा बुन्देलखण्ड पानी के लिए तरसता था। अब यहां के लोगो को पानी के लिए 5-5 मील नहीं जाना पड़ेगा। उनके घर पर ही आर ओ का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। झांसी से लेकर चित्रकूट तक माफिया रंगदारी मांगते थे। लोगों का जीना मुश्किल कर देते थे। जिन लोगों ने बुन्देलखण्ड को लूटा है उनकी जमानत जब्त कर दीजिए। झांसी से चित्रकूट तक डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से यहां तोप और गोला बनेंगे जिनमें लिखा होगा मेड इन झांसी, मेड इन बांदा।

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ,भाजपा जिताओ
Challenge in CM Yogi’s campaign: Pity those who looted Bundelkhand, make BJP win

योगी ने कहा कि बुन्देलखण्ड को विकास की मुख्य धारा में लाना ही हमारा मकसद है। इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इसके पहले क्षेत्रीय विधायक तथा प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने योगी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ,भाजपा जिताओ
Challenge in CM Yogi’s campaign: Pity those who looted Bundelkhand, make BJP win

और क्षेत्र के विकास तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए योगी सरकार द्वारा दिये जा रहे अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना यहां के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इस परियोजना को धरातल तक लाने के लिए उन्होंने क्षेत्रीय सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल को धन्यवाद दिया।

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ, भाजपा जिताओ
Challenge in CM Yogi’s campaign: Pity those who looted Bundelkhand, make BJP win

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह,भरत सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, ममता त्रिपाठी, रामकरन सिंह बच्चन, चेयरमैन मटौध सुधीर सिंह, भाजपा नेता दिलीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेटी ने पिता पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पत्नी की मौत के बाद से पुत्री पर थी गंदी नजर …

City News Uttar Pradesh

बांदा में “दिल” नहीं बन पा रहा “दिलदार” “रूठने” पर नहीं मनाने वाला “तारणहार हार” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें लगाई चौपाल, पहलवानों का बढ़ाया उत्साह …

City News Uttar Pradesh

चिंगारी संगठन का चिंतन शिविर : क्षेत्रीय समस्याओं पर हुआ मंथन

11,000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक जलकर हुआ खाक, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा

गोवँशो की मौत का मामला उठाने पर मुकदमा : जनता में गुस्सा, कर रही अनशन

ब्रेकिंग न्यूज़