24.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
केन नदी खतरे के निशान से पांच मीटर पार : प्रशासन हुआ रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश

केन नदी खतरे के निशान से पांच मीटर पार : प्रशासन हुआ रेड अलर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगऊ और बरियारपुर बांध उफना गए हैं। इनका पानी केन नदी में छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार की शाम तक नदी ने खतरे का लाल निशान 104 मीटर पार कर 105 मीटर पर पहुंच गई। देर रात तक इसके 108 मीटर पहुंच जानें की संभावना है। जिससे नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। प्रशासन ने नदी के किनारे गांवों को अलर्ट कर दिया है। बाढ़ चौकिया को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

केन नदी खतरे के निशान से पांच मीटर पार : प्रशासन हुआ रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश स्थित बांध क्षेत्र के इनकैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बांध उफना गए हैं। दोनों बांध केन नदी में ही मध्य प्रदेश के छतरपुर व पन्ना जनपदों में बने हैं। सोमवार की शाम गंगऊ से 3 लाख 7 हजार 478 और बरियारपुर बांध से 3 लाख 24 हजार 64 क्यूसेक पानी नदी में गिर रहा है। यह पानी बारिश के बाद सर्वाधिक डिस्चार्ज है।

केन नदी खतरे के निशान से पांच मीटर पार : प्रशासन हुआ रेड अलर्ट

नदी का जलस्तर हर घंटे करीब 10 सेंटीमीटर बढ़ रहा है जिससे नदी किनारे गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार को सवेरे नदी का जलस्तर 109 मीटर तक पहुंच सकता है। कनवारा क्षेत्र में एसडीएम रजत वर्मा,तहसीलदार राधे श्याम नें ब्रह्मा डेरा में लगातार नजर बनाये है। राजस्व निरीक्षक अवधेश पटेल,लेखपाल दीपक त्रिपाठी ब्रम्हा डेरा एवं आसपास अत्यन्त सतर्क देखें गये ताकि संभावित बाढ़ से जन धन की हानि न हो सके।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘खतरे’ के निशान पर चंद्रावल: ‘रपटा पुल’ पर चढ़ा पानी, मौत के मुहाने पर ‘रास्ता’ !

City News Uttar Pradesh Desk

दुर्घटना : तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मजदूर की मौत, आरोपित चालक वाहन समेत फरार

पालिका का नटवर लाल अनुराग ठेकेदार का भ्रष्टचार ! “जाग प्रशासन जाग” …

City News Uttar Pradesh

फर्जी ‘अफसरों’ का आतंक: आरटीओ, एसडीएम व माइंस अफसर बन चला रहे थे ‘धन उगाही’ का सिंडिकेट’

City News Uttar Pradesh Desk

लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा “कहर”, सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं “वायरल”

गावों में होगी बल्ले -बल्ले : सीमा स्तंभ अब देंगे रोजगार 2.64 करोड़ मंजूर

ब्रेकिंग न्यूज़