- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी नें जलजीवन मिशन की मंडलीय समीक्षा की। संचालित परियोजनाओं कीकार्य प्रगति पर विहंगम नजर डाली। ढिलाई मिलने पर सख्त तेवर दिखाये। अधूरे कार्य फरवरी माह में पूर्ण किये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था एवं अधिशाषी अभियंता जलनिगम को दिये।

उन्होंने बांदा में अवशेष 2171, हमीरपुर में 2005 व महोबा में 2208 तथा चित्रकूट में अवशेष पेयजल कनेक्शन दिये जाने का कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण कर लेने को कहा। कार्यदायी संस्थाओं को कडे निर्देश दिये कि पाइपलाइन बिछाने के पश्चात सड़क मरम्मत का कार्य प्रत्येक गाॅव में शुरू कराकर तेज गति से पूर्ण किया जाए,अन्यथा कडी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने हमीरपुर में ओएसटी का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने तथा चित्रकूट में अवशेष पानी टंकियों के निर्माण का कार्य भी फरवरी माह तक निपटा देने को कहा। आयुक्त नें सड़क मरम्मत करने के कार्य की क्रास चेकिंग भी कराये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारियों को दिये। उन्होंने जल निगम के अधिशाषी अभियंता बांदा को निर्देशित किया कि मण्डल के सभी जनपदों की शुद्ध पेयजल हेतु पानी का कनेक्शन दिये जाने तथा सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण किये जाने की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
