City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती ने संभाली कमान: बरसात से पहले नगर में चला "सफाई" का महाअभियान
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती ने संभाली कमान: बरसात से पहले नगर में चला “सफाई” का महाअभियान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बरसात की दस्तक से पहले नगर पालिका प्रशासन सतर्क हो गया है। नगर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार की सुबह उन्होंने स्वयं नगर के व्यस्ततम चौक बाजार में पहुंचकर नालों की सफाई अभियान का निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पालिकाध्यक्ष मालती ने संभाली कमान: बरसात से पहले नगर में चला "सफाई" का महाअभियान

पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बरसात में किसी भी नागरिक को जलभराव जैसी समस्या न झेलनी पड़े, इसके लिए हर वार्ड में चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

पालिकाध्यक्ष मालती ने संभाली कमान: बरसात से पहले नगर में चला "सफाई" का महाअभियान

उन्होंने आम जनता से संवाद करते हुए कहा, “नगर को स्वच्छ रखने में सिर्फ प्रशासन की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। आइए, मिलकर अपने शहर को साफ, सुंदर और स्वस्थ बनाएं।

पालिकाध्यक्ष मालती ने संभाली कमान: बरसात से पहले नगर में चला "सफाई" का महाअभियान

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने भी नालों का गहन निरीक्षण किया और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि इस बार बरसात में बाजार और मुख्य रास्ते जलभराव से मुक्त रहें।

पालिकाध्यक्ष मालती ने संभाली कमान: बरसात से पहले नगर में चला "सफाई" का महाअभियान

इस दौरान सभासद मनीष रैकवार, वीरेंद्र सक्सेना, घनश्याम सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग इस निरीक्षण में मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में नगर पालिका के प्रयासों की सराहना करते हुए भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : युवक फांसी पर झूला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान …

कृषि महाविद्यालय स्थापना दिवस : सुनील पटेल ने कहा शिक्षा से ही विकास की राह

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें चुनाव का ककहरा पढ़ा कर खोले ज्ञान चक्षु

Banda : डीएम आनंद अपात्रों को नही लेने देंगे “आनंद”, सख्त तेवर ने छुड़ाए छक्के ! …

जांच अधिकारी के सामने भिड़े कोटेदार और महिला ग्राम प्रधान, विवाद बढ़ता देख अधूरी जांच छोड़ भाग निकलें अधिकारी

दहला बाहर की किलकारी पड़ी भारी : पुलिस नें सात जुवारियों को किया अंदर

ब्रेकिंग न्यूज़