24.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मानसून सक्रिय होंने से बारिश बनी "राहत": नौ साल बाद सबसे ठंडा दिन
Other

मानसून सक्रिय होंने से बारिश बनी “राहत”: नौ साल बाद सबसे ठंडा दिन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। लंबे इंतजार के बाद मानसून ने आखिरकार में सक्रिय दस्तक दे दी। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। दोपहर बारह बजे के करीब मूसलाधार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या भी उभर आई।

मानसून सक्रिय होंने से बारिश बनी "राहत": नौ साल बाद सबसे ठंडा दिन

मौसम विभाग के मुताबिक करीब नौ वर्षों में पहली बार जुलाई के महीने में दिन का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। बुधवार को दिनभर धूप नदारद रही, ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर 12 बजे के बाद घने काले बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढंक लिया। उसके बाद लगातार रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई।

मानसून सक्रिय होंने से बारिश बनी "राहत": नौ साल बाद सबसे ठंडा दिन

जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन अलर्ट पर आ गया। पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने तुरंत सफाई कर्मियों को जलनिकासी के निर्देश दिए। अंकित गुप्ता ने कहा “तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी है, हमारी टीम लगातार निगरानी कर रही है। जहां-जहां पानी भरने की शिकायतें मिल रही हैं, वहां तुरंत कार्यवाही की जा रही है।” मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दो से चार दिन तक बांदा और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत: खेलते हुए ‘बुझ’ गई जिंदगियां, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

24 घंटे बाद शव लेने प्रयागराज से पहुंचा असद का फूफा, शूटर गुलाम का नहीं आया कोई परिजन

जिला अस्पताल बना ‘दलाल मंडी’: अल्ट्रासाउंड में गोरखधंधा, डॉक्टर बने ‘कमीशन एजेंट’ !

City News Uttar Pradesh

दो पक्षों में टकराव को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका, लोगों में दहशत का माहौल

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद की प्रशासनिक कुशलता : मंत्री का गुस्सा हुआ शांत ! …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित

ब्रेकिंग न्यूज़