City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय रामायण मेला बनेगा आस्था का महाकुंभ: 'प्रशासनिक अमले' ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय रामायण मेला बनेगा ‘आस्था’ का महाकुंभ: ‘प्रशासनिक अमले’ ने किया स्थलीय निरीक्षण

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी चित्रकूट इस बार 53 वें राष्ट्रीय रामायण मेले के ऐतिहासिक आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मेला 15 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा। इसे भव्य स्वरूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था का महाकुंभ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय रामायण मेला बनेगा आस्था का महाकुंभ: 'प्रशासनिक अमले' ने किया स्थलीय निरीक्षण

राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर एवं रैन बसेरा का शनिवार को प्रशासनिक और मेला पदाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया के साथ एसडीएम, एडीएम, सीओ पालिका ईओ औऱ अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय रामायण मेला बनेगा आस्था का महाकुंभ: 'प्रशासनिक अमले' ने किया स्थलीय निरीक्षण

कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने मेला स्थल पर व्यवस्थाओं की समीक्षा एंव भावी रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष मेला न केवल धार्मिक आयोजन होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और रामकथा की जीवंत प्रस्तुति का विराट मंच बनेगा। उनके साथ मेला पदाधिकारी राजा बाबू पांडेय, डॉ. कमलेश थापक भी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौरंग खदान में छापेमारी, तीन पोकलैंड व एक हैवी मशीन सीज, ओवरलोड ट्रकों पर भी चला चाबुक …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द की शानदार व्यवस्था : “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ये साथी मरते दम तक” …

City News Uttar Pradesh

बालाजी डायग्नोस्टिक का ‘काला कारनामा’ फाइलों में दफन’: एक माह बाद भी जांच का ‘अता-पता’ नहीं !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : कोरोना का बढ़ता कहर, लाक डाउन का भय, प्रवासी पुनः पैवेलियन की ओर !

इंटरनेट मीडिया से की दोस्ती, फिर बुला लिया मिलने, युवती की वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ब्लैकमेल !

Banda : दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन,प्रियंका गांधी का संदेश कैलेंडर किया गया वितरित …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़