28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट: 63 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, धार्मिक व पौराणिक के साथ ईको टूरिज्म में हो रहा विकसित
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: 63 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, धार्मिक व पौराणिक के साथ ईको टूरिज्म में हो रहा विकसित

चित्रकूट। पर्यटन की दृष्टि से विद्यमान धार्मिक और पौराणिक महत्व के पर्यटन स्थलों के साथ ही चित्रकूट जिले में ईको टूरिज्म से संबंधित तुलसी वाटरफाल, रानीपुर टाइगर रिजर्व भी विकसित हो रहा है। यहां पर सैलानियों का आवागमन काफी संख्या में होता है। होटल रिसोर्ट आदि की अपार संभावनाएं हैं। जिले में अब तक 207 उद्यमियों के लगभग 63059 करोड़ के आनलाइन एमओयू हस्ताक्षर कर चुके हैं। निवेश के मामले में चित्रकूट प्रदेश में 11वें स्थान पर है।

चित्रकूट: 63 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, धार्मिक व पौराणिक के साथ ईको टूरिज्म में हो रहा विकसित
Chitrakoot: Investment of 63 thousand crores will change the picture, developing in eco tourism along with religious and mythologica

यह बात जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने भजन संध्या भवन सीतापुर स्थित हाल में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का शुभारंभ करते हुए कही। भवन में लगी एलईडी स्क्रीन से उद्यमी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी व कालेज के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री संबोधन सुना।

चित्रकूट: 63 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, धार्मिक व पौराणिक के साथ ईको टूरिज्म में हो रहा विकसित
Chitrakoot: Investment of 63 thousand crores will change the picture, developing in eco tourism along with religious and mythologica

डीएम ने कहा कि जिले में हो रहे निवेश से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से लगभग 78471 रोजगार सृजन होने की संभावना है। जिले में प्रमुख रूप से सनातन धर्म होली सिटी 2000 करोड़ रुपये हाउसिंग एंड टाउनशिप सेक्टर, मैसर्स टुस्को लिमिटेड 4700 करोड़ सोलर एनर्जी सेक्टर, मैसर्स मार्बल रॉक्स वीसीसी फंड सिंगापुर 54 सौ करोड़ इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप सेक्टर, मैसर्स एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड 2000 करोड़ सोलर एनर्जी सेक्टर, मैसर्स वरुण बेवरेज लिमिटेड 496 करोड़ पेय पदार्थों (फ्रूट जूस) सेक्टर, मैसर्स एमवीएम मोटर 25 करोड़ ई-रिक्शा सीएलसी बिक्स एवं बायोकोल सेक्टर, मैसर्स श्याम कृपा गौधन समिति 25 करोड़ बायो सीएनजी सेक्टर में निवेश के प्रस्ताव किए हैं।

चित्रकूट: 63 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, धार्मिक व पौराणिक के साथ ईको टूरिज्म में हो रहा विकसित
Chitrakoot: Investment of 63 thousand crores will change the picture, developing in eco tourism along with religious and mythologica

– बुंदेलखंड में साढ़े चार लाख करोड़ के प्रस्ताव

जिलाधिकारी ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र से उद्योग के लिए साढ़े चार लाख करोड़ प्रस्ताव मिले हैं। मेरी पूरी आस्था है कि एक टीम के रूप में कार्य करें इसको धरातल पर उतारे। निश्चित रूप से सोलर एनर्जी व अन्य में अच्छा मौका है सभी लोग जो एएमयू में साइन किए हैं उस पर खरे उतरे और आगे बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यही उद्देश्य है कि प्रदेश को एक उत्तम प्रदेश बनाया जाए जिससे रोजगार भी बढ़ेगा व प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगा जो विश्व में एक नई पहचान भी बनेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे देवर-भाभी, कमरे में मिले दोनों के शव, अनाथ हुए 5 बच्चें …

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर उमड़ा ‘उल्लास’ का सैलाब: दीयों व झालरों से सजा बांदा, आतिशबाजी की हुई बरसात

City News Uttar Pradesh

बांदा में पुलिस जांच कहां गई ? 3.16 करोड़ डकारने वाले छह अफसरों पर क्या हुई मेहरबानी ?

City News Uttar Pradesh Desk

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

ट्रक में लोहे के चूरे से छिपा रखा था गांजा, पुलिस में 40 बोरियां समेत 2 को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

तेज प्रताप बने करहल के नए किंग: फूफा अनुजेश को दी करारी शिकस्त, सपा का दबदबा कायम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़