24.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, प्राइमरी कक्षाएं एक मार्च से…

 

लखनऊ : प्रदेश में कक्षा छह से 8वीं तक के उच्च प्राथमिक स्कूलों को 10 फरवरी और कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्कूलों को एक मार्च से खोला जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोलने की गाइड लाइन जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थितियों का आंकलन कर स्कूल जल्द खोलने के निर्देश पहले ही दे दिए थे।


उल्लेखनीय है कि परिषदीय स्कूलों का शैक्षिक सत्र 2020-21 का संचालन 31 मार्च तक होता है। एक अप्रैल से नया सत्र संचालित किया जाएगा। जब स्कूल खुलेंगे तो वहां कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क से लेकर सैनिटाइजेशन आदि सभी का खास खयाल रखना होगा।


– मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासनादेश जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के सभी स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय नियमित रूप से 10 फरवरी से खोले जाने निर्देश दिए हैं। वहीं, कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय एक मार्च से खोलने के निर्देश भी जारी किए हैं।

सीएम ने कोरोना काल से पहले जैसे शिक्षण संस्थान संचालित किए जाते थे, वैसे ही संचालित किए जाने और पठन-पाठन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल-कॉलेज प्रशासन को मास्क, थर्मल स्कैनर, स्वच्छता व छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी है। लॉकडाउन के बाद पिछले साल अप्रैल से बंद चल रहे स्कूलों के परिसर में एक बार फिर से बच्चों के खेलकूद और पठन-पाठन की रौनक दिखाई देगी। खासकर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा-1 से 5 तक) में एक मार्च से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।

स्कूल व डिग्री कॉलेज के शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से शिक्षण संस्थाएं खोलने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पिछले 11 महीने से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र अब कक्षा में शिक्षक से रू-ब-रू होकर सवाल कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व डिग्री कॉलेजों को 10 फरवरी से से पूर्व की तरह संचालित किए जाने के निर्देश दे दिए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बागेश्वरधाम सरकार की विधायक प्रकाश के ‘आवास’ पर होगी ‘एंट्री’: विरोधी खेमे में मची ‘खलबली’ !

City News Uttar Pradesh

गंगा-जमुनी तहज़ीब की ‘मिसाल’ बना बांदा: ईद मीलादुन्नबी जुलूस में दिखा ऐतिहासिक नज़ारा

City News Uttar Pradesh

बांदा में मिलेगा ‘शुद्ध सोना’ ग्राहकों की रहेगी ‘चांदी’ : बीआईएस ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

भाई बना भाई का कातिल: नशे में थप्पड़ पड़ते ही मच गया खूनी खेल, बड़े भाई की बेरहमी से हत्या

पूर्व बागी सम्राट मलखान सिंह का गुस्सा: खंडित प्रतिमा पर जताया विरोध, प्रशासन को चेतावनी

City News Uttar Pradesh

परिवहन बेड़े में इजाफा : बांदा अब गोरखपुर नई बस सेवा से जुड़ा, दिखा दी गई हरी झंडी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़