- विनोद मिश्रा
बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के निर्देश पर डीएम दुर्गा शक्ति की सख्ती से जिले में जहां अवैध खनन कराने वाले माफियाओं पर कानूनी कार्यवाई का जमकर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं जिला मुख्यालय से सटा केन नदी की बालू खदान “कनवारा खंड पांच में खनिज डकैती का अवैध खनन अब भी खुली चुनौती सा दे रहा है ? शासन प्रशासन से बेखौफ अवैध खनन का डंका बज” रहा हैं।

आश्चर्य यह हैं की प्रशासन से खदान संचालक इतना बेखौफ कैसे बना हुआ है ? इस खंड संख्या पांच में “मुख्य मंत्री योगी जी की खनन नीति की गजब की अनदेखी” का कथित दुस्साहस है ? एक आश्चर्य की बात फिर बताता हूँ की भाजपा जिला कार्यालय के मुख्य मार्ग पर ही दो किलोमीटर की दूरी पर यह कुचर्चित कनवारा खंड 5 बालू खदान संचालित है। “भाजपा कार्यालय के सामने से खनिज डकैती का यह लाल सोना ओवर लोड ट्रकों से रात -दिन निरंतरता में ढोया” जा रहा है।

फिर भी जरा भी भय नहीं ? दुःसाहस का खेल जारी है ? बालू रूपी “लाल सोने की लूट” परवान पर है ? इस खंड का संचालक योगेश सिंह कुशवाहा कथित तौर पर कैसे अवैध खनन को अंजाम दे रहा है ! यह माफिया कथित तौर पर “शासन एवं प्रशासन” के लिये चैलेंज बन गया है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के नियमों को ठेंगे पर रख दिया गया है।

केन की जलधारा रोककर करीब दर्जन भर मशीनें नदी का सीना छलनी कर रही हैं। केन कराह रही हैं। “खंड पांच का संचालक अट्टाहस” कर रहा हैं ! “खनिज विभाग को इस अट्टाहस से गुदगुदी” महशूस हो रही है ?

आपको बता दूं की खनिज विभाग मंत्रालय स्वयं मुख्य मंत्री योगी संभाले हुये हैं ,उसके बावजूद कनवारा खदान खंड पांच जो नियम विरुद्ध खनन को अंजाम दे रहा है उस पर कानूनी कार्यवाई अति जरूरी है, ताकि लाल सोने की लूट पर लगाम लगे। योगी सरकार कथित तौर पर बदनाम न हो !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
