City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त ने की कार्रवाई, अधिक कीमत पर यूरिया खाद बेचने पर दुकान सीज…

 

– किसान के शिकायत करने पर आयुक्त ने की कार्रवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा।  अधिक कीमत पर खाद बिक्री करना खाद विक्रेता को महंगा पड़ गया। रास्ते में एक किसान ने आयुक्त दिनेश कुमार सिंह को इस मामले की जानकारी दी तो उनकी त्योरी चढ़ गई। आयुक्त ने तहसीलदार बबेरू और जिला कृषि अधिकारी को खाद विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और दुकान सील किए जाने के निर्देश दिए।


आयुक्त श्री सिंह मर्का पर यमुना नदी पर बनने वाले सेतु का निरीक्षण करने के बाद वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में किसान राजकुमार निवासी मिर्जापुर मर्का ने आयुक्त को बताया कि उसे 45 किलो की यूरिया खाद की बोरी खाद विक्रेता कल्लू ने 320 रुपए में दी है। मालुम हो कि 45 किलो की यूरिया खाद का विक्रय मूल्य 266.50 रू0 है। अधिक कीमत पर खाद की विक्री पाए जाने पर आयुक्त ने खाद विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान में खाद के विक्रय मूल्य का बोर्ड नही लगा हुआ था। किसान ने खाद विक्रेता के सामने 320 रुपए में खाद की बोरी देने की बात कही। आयुक्त ने संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देश दिये कि मण्डल के सभी जिलों में निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त खाद किसानों को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई भी खाद विक्रेता अधिक कीमत पर खाद बेचते हुए पाया जाए तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि खाद की दुकानों पर खाद के विक्रय मूल्य संबंधी बोर्ड लगवाने सुनिश्चित किये जाएं। आयुक्त ने खाद विक्रेता कल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने और दुकान सील किए जाने के निर्देश दिए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें अनूठे ढंग से मनाया स्वाधीनता दिवस: अंकित भी हुये चर्चित

हादसा : ई-रिक्शा में चालक की मदद के लिए मासूम लगा रही थी धक्का, पहिए के नीचे आने से दबकर हुई मौत

City News Uttar Pradesh

दो बच्चों की मां जेवर और लाखों की नगदी ले प्रेमी संग हुई फरार : बैंक जाने के बहाने निकली थी घर से

गजब बबेरू चेयरमैन के बेटे ने बिना नीलामी बेच दिया कबाड़: रिपोर्ट दर्ज की उठी मांग

घर में घुसकर पड़ोसियों ने युवती से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटने का आरोप

City News Uttar Pradesh

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कसेगा शिकंजा: बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से दिए गए सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़