29.5 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
एक्सप्रेसवे औऱ कृषि विश्वविद्यालय बाउंड्री किसानों के लिये बन गये कोबरा: तीन सौ बीघा पर मारा कुंडली, मचा हाहाकार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

एक्सप्रेसवे औऱ कृषि विश्वविद्यालय बाउंड्री ‘किसानों’ के लिये बन गये ‘कोबरा’: तीन सौ बीघा पर मारा कुंडली, मचा हाहाकार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिलें में विकास की बड़ी परियोजनाएं कोबरा सर्प बनकर ‘डस’ रही है। बांदा के मवई बुजुर्ग गांव में यही देखने को मिल रहा है। विकास किसानों के लिए ‘बड़ी मुसीबत’ बन गया है। एक ओर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और दूसरी ओर बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ‘बाउंड्री’ के बीच ग्रामीणों की ‘करीब 300 बीघा निजी कृषि भूमि ऐसी घिर’ गई है कि किसान अपने ही ‘खेतों तक नहीं पहुंच’ पा रहे हैं।

एक्सप्रेसवे औऱ कृषि विश्वविद्यालय बाउंड्री किसानों के लिये बन गये कोबरा: तीन सौ बीघा पर मारा कुंडली, मचा हाहाकारनतीजा, ‘खेती-बाड़ी ठप’ पड़ गई है और सैकड़ों परिवारों की ‘आजीविका पर संकट’ मंडराने लगा है। किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बताया कि उनकी भूमिधरी जमीन के एक ओर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का फ्लाईओवर है, जबकि दूसरी ओर विश्वविद्यालय ने कथित रूप से वर्षों पुराने आम रास्ते को अपनी जमीन बताते हुए बाउंड्री वाल खड़ी कर दी। इससे खेतों तक जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।

एक्सप्रेसवे औऱ कृषि विश्वविद्यालय बाउंड्री किसानों के लिये बन गये कोबरा: तीन सौ बीघा पर मारा कुंडली, मचा हाहाकारग्रामीणों का कहना है कि खेतों तक पहुंच न होने के कारण वे बुआई, सिंचाई, फसल की देखभाल और कटाई जैसे जरूरी कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं। करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के बीच किसान अपनी ही जमीन पर बेबस होकर खड़े हैं। उनका कहना है कि “जमीन हमारी है, लेकिन उस तक पहुंचने का अधिकार छिन गया है।” किसानों ने मांग की है कि चहितारा मोड़ से चिल्ला रोड तक लगभग एक किलोमीटर लंबा पक्का संपर्क मार्ग तत्काल बनाया जाए, ताकि उनकी कृषि भूमि तक आवाजाही बहाल हो सके। उनका कहना है कि यही एक व्यावहारिक समाधान है, जिससे सैकड़ों किसानों को राहत मिल सकती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी से मिले मंत्री रामकेश : जल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं एंव विकास पर ध्यान केंद्रित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘गरीबों’ का कर रहे ‘कल्याण’: जरूरतमंदों के ‘चेहरे’ पर लौटी ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh

मनरेगा मजदूरों से नहीं, ट्रैक्टर से संपर्क मार्ग कराया गया समतल

City News Uttar Pradesh

गंदगी फैलाने पर हो रही है चालान की कार्रवाई, आयुक्त ने भ्रमण कर परखे सफाई व्यवस्था के हालात

City News Uttar Pradesh

Banda : चेतावनी : मांगे पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चित कालीन देगें धरना…

City News Uttar Pradesh

जल योद्धा बनें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू नें सरोवर सफाई में जड़ा चौका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़