25.1 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की शराब कारोबारियों पर 'गाज' : 16सौ लीटर अवैध शराब जब्त, 83 पर मुकदमें
उत्तर प्रदेश

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की शराब कारोबारियों पर ‘गाज’ : 16सौ लीटर अवैध शराब जब्त, 83 पर मुकदमें

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली पर्व के करीब आते ही आबकारी विभाग ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में चलाए जा रहे विशेष अभियान ने जिलेभर में हलचल मचा दी है। एक माह के भीतर विभागीय टीमों ने 1602 लीटर अवैध शराब जब्त की है और 83 लोगों को कानून के शिकंजे में लिया है।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की शराब कारोबारियों पर 'गाज' : 16सौ लीटर अवैध शराब जब्त, 83 पर मुकदमें

पर्व के दौरान अवैध शराब बिक्री और मिलावट पर रोक लगाने के लिए विभाग की टीमें लगातार दिन-रात सक्रिय हैं। बांदा, नरैनी, अतर्रा और पैलानी तहसीलों में आबकारी आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र के नेतृत्व में टीमें नियमित निरीक्षण और आकस्मिक छापेमारी कर रही हैं। 15 अक्टूबर को देर रात तक दुकानों पर पास मशीन से बिक्री, स्टॉक रजिस्टर, ओवररेटिंग और मिलावट की जांच जारी थी। जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा, दीपावली पर्व पर शराब बिक्री को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। किसी भी कीमत पर अवैध या मिलावटी शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की शराब कारोबारियों पर 'गाज' : 16सौ लीटर अवैध शराब जब्त, 83 पर मुकदमें

उन्होंने बताया कि हर थाने क्षेत्र में टीमों को सक्रिय किया गया है, जो गांव-गांव जाकर निगरानी रख रही हैं। आम जनता भी उन्हें गड़बड़ी की सूचना दे सकती है। अभियान के दौरान न केवल अवैध शराब पकड़ी गई है, बल्कि कई स्थानों पर देशी शराब की भट्टियाँ भी ध्वस्त की गई हैं। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू है। धर्मेंद्र कुमार ने साफ कहा कि दीपावली के मौके पर शराब दुकानों पर ओवररेटिंग और मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा, शराब बिक्री में पारदर्शिता ही विभाग की प्राथमिकता है, जो इसका उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाई होगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : माध्यमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी, जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

परिवहन विभाग का चला हंटर: सरकारी विभागों के निजी वाहन हुए बेनकाब

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम का गजब निर्णय, व्हाट्सअप ग्रुप से होगी गौशालाओं की निगरानी…

City News Uttar Pradesh

भाजपा की संसदीय क्षेत्र की बैठक: “रामजाने क्या होगा की सी रही धुक -धुकाहट” ?

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की “प्रशासनिक सख्ती”: कर वसूली व्यवस्था ढेर देख दिया फरमान

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर बोले: अखिलेश की होगी ताजपोशी, जनता जुमलेबाजों को सिखायेगी सबक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़