City News Uttar Pradesh
योगी सरकार की नई पहल : कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को अब हर माह बैठक करेंगे अधिकारी
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 2.0 के मंत्रियों की रिपोर्ट पर अब दौड़ेगी तबादला एक्सप्रेस, जिलों में तैनात अफसरों के शुरू होंगे तबादले, लिया जा रहा फीडबैक

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। योगी सरकार 2.0 कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही एक्शन मोड में नजर आ रही है। भ्रष्टाचार या लापरवाही पर अब तक कई वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके साथ ही अफसरों की क्षमता के अनुसार शासन स्तर पर कई फेरबदल किए गए हैं। अब जल्द ही जिलों में तबादला एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। माना जा रहा है कि अब तक मिली रिपोर्ट के अलावा मंडलों के प्रभारी के रूप में मंत्री जिलों का जो फीडबैक देंगे, उसके आधार पर भी अफसरों को फील्ड में नई तैनाती दी जाएगी।

योगी सरकार 2.0 के मंत्रियों की रिपोर्ट पर अब दौड़ेगी तबादला एक्सप्रेस, जिलों में तैनात अफसरों के शुरू होंगे तबादले, लिया जा रहा फीडबैक
On the report of ministers of Yogi Sarkar 2.0, now the transfers of officers posted in the districts will start, feedback is being taken

योगी सरकार की मंशा है कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आमजन को मिले। शिकायतों-समस्याओं के निस्तारण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खास जोर है। वह स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि अधिकारी जन शिकायतों के प्रति गंभीर रहें।


दूरदराज क्षेत्रों से जनता को जनता दरबार में बेवजह न आना पड़े। इसके बावजूद तमाम मामले लापरवाही के सामने आए हैं, जिन पर हाल ही में कार्रवाई भी की गई है। अब बड़े पैमाने पर जिलों में तैनात पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के तबादले की तैयारी है।
दरअसल, 18 मंडलों में मंत्रियों की अध्यक्षता में टीमें लगाई गई हैं। अधिकारियों के साथ जाकर मंत्री एक-एक जिले का दौरा कर रहे हैं। वहां व्यवस्थाओं को देख-परख रहे हैं। वह जो भी समस्या और समाधान की रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे, उसके आधार पर भी प्रत्येक जिले के विकास की कार्ययोजना बनाई जानी है, जिसे डिस्ट्रिक्ट माडल प्लान नाम दिया गया है।

योगी सरकार 2.0 के मंत्रियों की रिपोर्ट पर अब दौड़ेगी तबादला एक्सप्रेस, जिलों में तैनात अफसरों के शुरू होंगे तबादले, लिया जा रहा फीडबैक
On the report of ministers of Yogi Sarkar 2.0, now the transfers of officers posted in the districts will start, feedback is being taken

सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों की इसी रिपोर्ट में यह भी फीडबैक होगा कि कहां अधिकारी व्यवस्थाओं का संचालन बेहतरी से कर पा रहे हैं और कहां नहीं। चूंकि, मंत्रियों से यह भी कहा गया है कि उन्हें आमजन से मिलकर उनका फीडबैक भी लेना है, इसलिए इस रिपोर्ट के आधार पर ही फील्ड यानी जिलों में तैनात अधिकारियों की वर्क रिपोर्ट तैयार कर बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए जाएंगे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

समाज कल्याण विभाग का नकारापन: 1120 स्वर्गवासियों को भी दे रहा है पेंशन

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष सुनील द्वारा 18 करोड़ 37 लाख के टेंडर का कूटरचित प्रयास: आयुक्त के सामने नहीं गली दाल ?

सपा सांसद लालजी के आवास पर पथराव का “विरोध” तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

उपभोक्ता आयोग ने गाड़ी परिवादी को सौंपा 5 लाख 69 हजार 341 का चेक …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह का ऐलान : खेत-तालाब योजना 25 तक चढ़े परवान ! …

City News Uttar Pradesh

कमासिन का पन्नाह पावर हाउस नहीं दे रहा बिजली: निकम्मे पन की हो गई हद !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़