City News Uttar Pradesh
किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा
उत्तर प्रदेश

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ठंड व कोहरे का कहर फसलों पर पड़ने लगा है। यदि ऐसे ही कुछ दिन कोहरे की चादर चढ़ी रही तो अरहर की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। मसूर, चना, सरसों व अलसी की फसल भी चौपट हो सकती है। कृषि विशेषज्ञ ने फसलों को पाले से बचाने के लिए सिंचाई व धुआं करने की सलाह दी है।

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा
Farmers’ worries have increased: Danger of frost on pulse crops has increased

मौसम की मार से किसानों की फसलें तबाही की कगार पर हैं। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड व कोहरे से फसलों पर पाला का संकट बढ़ गया है। किसान चिंतित व परेशान हैं। जिला कृषि विज्ञान केंद्र समन्वयक डॉ.मुलायम सिंह ने बताया कि कोहरे का सबसे ज्यादा विपरीत प्रभाव अरहर या बिना सिंचाई वाली फसलों पर पड़ेगा। जिन किसानों ने पलेवा करके मसूर, सरसों, अलसी, चना व गेहूं की बुवाई की है, उन्हें पाला से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। पाला से बचने के लिए खेतों में पर्याप्त नमी होनी चाहिए।

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा
Farmers’ worries have increased: Danger of frost on pulse crops has increased

उन्होंने सलाह दी कि चना, गेहूं, अलसी व सरसों की फसलों में सिंचाई कर दें। मसूर की फसल में सिंचाई से नुकसान होगा। इस फसल को पाला से बचाने के लिए किसान खेतों के किनारे धुआं करें। पाला की चपेट में आने से फसल की बढ़वार रुक जाती है और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। फसलों को मौसम की मार से बचाने के लिए किसान जरूरी उपाय करें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पहाड़ औऱ फसल बचाओ अभियान को गति : गरजे कामदगिरि के महाराज

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

घर के अंदर ‘गन फैक्ट्री’ : तैयार हो रहे थे तमंचे, हथियारों का जखीरा हुआ बरामद

Banda- भागवत गीता का एक एक श्लोक आज भी प्रासंगिक: आचार्य प्रमोद कृष्णम…

City News Uttar Pradesh

यूपी : दिनदहाड़े युवक के चेहरे पर गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले दोस्त के भाई की शादी से आया था गांव ..

Banda : मुख्यमंत्री योगी जी, आपके बुन्देलखंड की “दर्द भरी है दास्तां” …

ब्रेकिंग न्यूज़