City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद के निर्देश : वैक्सीनेशन हेतु गावों में बनाये कलेस्टर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में कोविड वैक्सीनेशन हेतु डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक हुई। जुलाई में आयोजित होने वाले कोविड वैक्सीनेशन अभियान के विषय पर विस्तार से समीक्षा की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी एनडी शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि क्लस्टर बनाकर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जाना है। जिसके लिये माइक्रोप्लानिंग तैयार करने हेतु निर्देशों के अनुसार ग्रामों के क्लस्टर बनाये जायेगें।

जिलाधिकारी नें मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि शासनादेश के अनुसार क्लस्टर बनाया जाये।सभी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी के साथ बैठक कल्स्टर तैयार करें।


बैठक में डब्लूएचओके एसआरसी द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से रूप रेखा बतायी गयी। इसके लिये मोबिलाइजेशन टीमों द्वारा पहले तीन दिन ग्रामों में वैक्सीनेशन हेतु कार्य किया जायेगा। इसके पश्चात वैक्सीनेशन टीमों द्वारा क्लस्टर में वैक्सीनेशन कार्य होगा। एक क्लस्टर में 2 से 3 दिनों में वैक्सीनेशन का कार्य समाप्त होने के बाद टीमें दूसरे क्लस्टर में वैक्सीनेशन करेगी।


जिलाधिकारी नें सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपाल, सचिव, आंगनबाड़ी, आशा सहित फील्ड वर्कर ग्रामों में लोगों को वैक्सीनेशन कराये जाने के सम्बन्ध में जागरूक करें। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा की रूट चार्ट एवं कोविड वैक्सीनेशन अभियान से सम्बन्धित माइक्रोप्लान शीघ्र तैयार कराये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह एवं एमपी सिंह,उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप चैहान, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर केकेपाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री एसकेबघेल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एमसी पाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएन प्रसाद, सभी अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, व्यापार मण्डल के सदस्य सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाकुंभ मेला के लिए ट्रेनों से हाय तोबा : रोडवेज बसों से यात्रा को उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

यूपी : जेल में बंद माफिया अतीक की आठ करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, अब तक एक हजार करोड़ की सपंत्ति हो चुकी है जब्त

City News Uttar Pradesh

कीचड़ में कैद बचपन: पढ़ाई की राह में दलदल की दीवार, मासूमों ने डीएम से मांगा अधिकार

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : जिला कारागार में 60 वर्ष से ऊपर के 88 बंदियों का किया गया कोविड टीकाकरण ….

जल शक्ति मंत्री रामकेश का अनोखा जनता दरबार: “आम के आम गुठिलियों के दाम” !

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस की दिल्ली परेड में प्रतिभा दिखाएंगी बांदा की वैष्णवी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़