City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत नाराज: खप्टिहा कलां में 8 माह से पेयजल संकट बरकरार !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पूर्व विधायक दलजीत नाराज: खप्टिहा कलां में 8 माह से पेयजल संकट बरकरार !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी क्षेत्र के गांव ‘खप्टिहा कलां’ में पिछले 8 महीने से ‘पेयजल संकट’ बना हुआ है। सीसी सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की अब तक मरम्मत न होने से गांव के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों की ‘लापरवाही पर नाराजगी’ जताई है।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !उन्होंने एक सप्ताह के अंदर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व विधायक ने बताया कि बस स्टैंड से पंचायत भवन तक सीसी सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से खोदाई की गई थी। इस दौरान पेयजल की पाइपलाइन कई स्थानों पर टूट गई। इसके चलते गांव के मोती गोंडा, तरौस और रपरा मोहल्लों में ‘जलापूर्ति बाधित’ है।

जल संस्थान की 'फर्जी रिपोर्टिंग' से 'तड़प' रहा बांदा: डीएम तक को 'गुमराह' कर रहे अफसर !पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा कि इस संबंध में पीड़ित ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन 8 माह बीत जाने के बाद भी पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे ग्रामीणों को ‘बूंद-बूंद’ पानी के लिए ‘परेशान’ होना पड़ रहा है। दलजीत सिंह ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऑनर किलिंग की आशंका : बांदा में भूसे के ढेर में मिला लड़की का गर्दन कटा शव, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

नकली खाद के गोरखधंधे पर कृषि अधिकारी सवालों के घेरे में: क्या हो रही बचाने की तैयारी ?

City News Uttar Pradesh

ड्रेस के लिए टोकना प्रोफेसर को पड़ा भारी, छात्रों ने रास्ते में रोककर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बुंदेलखंड के बने ‘ब्राह्मण शिरोमणि’: ‘सर्वजन हिताय’ की नीति से बनाई पहचान !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक भाजपा नेता दलजीत तिंदवारी से निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव : चर्चा गर्म !

City News Uttar Pradesh

हिट एंड रन कानून: सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई सुलह ! ट्रक ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने की अपील

ब्रेकिंग न्यूज़