
- शरद मिश्रा
बांदा। चांद निकलने में अभी वक्त है, पर बाजार में “चांद-सा नूर” उतर आया है। करवाचौथ से पहले “शहर की गलियां लाल-मैरून साड़ियों, खनकती चूड़ियों और रंग-बिरंगे करवों की रौनक से गुलजार” हो उठी हैं। पति की “लंबी उम्र का व्रत” और सोलह शृंगार की चाहत, दोनों ने मिलकर बाजार को “त्योहार के रंग में रंग” दिया है।
बाजार में सबसे ज्यादा “आकर्षण का केंद्र” बने हैं “रंग-बिरंगे मिट्टी के करवे”। दुकानों पर लाल, पीले, हरे और गेरुआ रंग में पुते करवे कतार में सजे हैं। इनकी कीमत 50 से 100 रुपये तक है। आकार और सजावट के हिसाब से इनके दाम तय हैं। सामान्य करवों के साथ-साथ मोती और लटकन वाले डिजाइनर करवे भी “महिलाओं को खूब” भा रहे हैं।
मिट्टी की इस परंपरा के साथ-साथ पीतल के करवों की चमक भी बरकरार है। बर्तन की दुकानों पर पीतल के करवे भी सज गए हैं, जिनकी कीमत 700 से 1500 रुपये तक है। चांद देखने के लिए इस्तेमाल होने वाली छन्नी भी अब फैशनेबल हो गई है। बाजार में साधारण स्टील की छन्नी 10 रुपये से शुरू है, तो वहीं रंगीन किनारी, मोती, गोटा और लटकन से सजी डिजाइनर छन्नी की कीमत 150 रुपये तक पहुंच रही है। महिलाएं “चांद के दीदार के लिए खास छन्नी तलाश’ रही हैं।
महेश्वरी देवी चौक पर पूजा सामग्री के साथ-साथ शृंगार की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। साड़ी-सूट की दुकानों पर लाल, मैरून और गुलाबी रंग की साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग है। महिलाएं अपनी साड़ी से मैच करती चूड़ियां, कंगन, बिंदी, लिपस्टिक और आभूषण खरीदने में घंटों बिता रही हैं। कुल मिलाकर “परंपरा और फैशन” का यह “संगम बाजार को “त्योहार के रंग में रंग” रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
