25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
वाह रे शिक्षा अभियान: बांदा के 2 लाख 19 हजार छात्र-छात्राओं को अभी ड्रेस का इंतजार
उत्तर प्रदेश

वाह रे शिक्षा अभियान: बांदा के 2 लाख19 हजार छात्र-छात्राओं को अभी ड्रेस का इंतजार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जुलाई शुरू होते ही बेसिक परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। स्कूल चलो अभियान को परवान चढ़ाया जा रहा है। व्यवस्था की दयनीयता यह है की बच्चे बिना यूनिफार्म व जूता मोजा के पहुंच रहे हैं। जिले1,728 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें 2,18,769 छात्र छात्राओं का नामांकन है। कक्षा एक से आठवीं तक के यह नौनिहाल विद्यालय में बिना यूनिफार्म, जूता-मोजा और बैग के आ रहे हैं। कुछ बच्चे पुराने व फटी यूनिफार्म में पहुंच रहे हैं।

वाह रे शिक्षा अभियान: बांदा के 2 लाख 19 हजार छात्र-छात्राओं को अभी ड्रेस का इंतजार
Wow Education Campaign: 2 lakh 19 thousand students of Banda are still waiting for uniforms

आपको बता दें की कि बच्चों के यूनीफार्म-जूता-मोजा, बैग के लिए साढ़े 11 सौ रुपये अभिभावकों के खाते में डायरेक्टर बेनीफिट ट्रांजक्शन के तहत भेजे जाते हैं। इसमें 300 की यूनीफार्म, 300 रुपये में बैग, 300 रुपये में स्वेटर और बाकी में जूता-मोजा अभिभावक खरीदते हैं। अभी तक सत्यापन होने से यह पैसा बच्चों को नहीं मिला है।

वाह रे शिक्षा अभियान: बांदा के 2 लाख 19 हजार छात्र-छात्राओं को अभी ड्रेस का इंतजार
Wow Education Campaign: 2 lakh 19 thousand students of Banda are still waiting for uniforms

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या का कहना है की सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सत्यापन कराने के लिए कहा गया है। बच्चों का सत्यापन होने के बाद सूची शासन को भेजी जाएगी। जुलाई तक पैसा खातों में पहुंच जाये इसकी कोशिश होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें टिफिन बैठक में मिशन 24 का दिया चुनावी तड़का

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन के साथ ही रंग, गुलाल से सराबोर हुआ जिला

नकली जूस फैक्ट्री का भंडाफोड़: पेय पदार्थ के नाम पर बेच रहा था जहर, आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम चेंबर छोड़कर भागे: सपा नेता अशोक सिंह गौर के ‘आंदोलन’ नें भर दी थी सिहरन !

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें “चकबंदी वालों को पढ़ाया चक दे” का पाठ

ब्रेकिंग न्यूज़