- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में अब सरगर्मी जहां चुनाव चिन्ह वितरण के साथ ही बढ़ गई हैं वहीं जिला पंचायत वार्ड दस में रोजना जनता की दिलचस्पी बढ़ती जा रही हैं। त्रिकोणीय मुकाबले में यहां “जय-सीता ” की गूंज क्षेत्र में चहुंओरइतनी तेज हैं की अन्य विपक्षी प्रत्याशियों की की गूंज “नक्कारखाने में तूती की आवाज” की तरह दब सी गई लगती हैं! यह हम नहीं कह रहे इस क्षेत्र का माहौल कह रहा है !

वार्ड दस में भाजपा के समर्थन से ममता निषाद, सपा समर्थित निवृतमान जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौड़ और बसपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीता सिंह मैदान में हैं।

सीता सिंह की चुनाव प्रचार की खासियत यह हैं की वह डोर टू डोर पहुंच रही हैं और महिलाओ ही नहीं पुरुषों में भी विकास की आस का विश्वास उत्पन्न करने में कामयाब सी दिख रहीं हैं।

चुनावी माहौल जानने के लिये हमने क्षेत्र के ग्राम अतरहट,नरी,वंशी डेरा, छिपटहरा डेरा, कछार का डेरा, चिल्ली आदि में भ्रमण किया, तो मतदाताओ का तर्क पूर्ण रूझान का सर्वाधिक प्रतिशत सीता सिंह के पक्ष में दिखता सा महसूस हुआ ! दरसल सीता सिंह की मजबूती के पीछे उनके पति समाजसेवी जयराम सिंह(बछेऊरा) का अहम रोल दिखता हैं !

अपनी समाजसेवा की साथर्कता के बल पर युवाओं, बुजर्गों में गजब के लोकप्रिय हैं! और यही कारण भी हैं की उनके पक्ष में हर जाति-धर्म का मतदाता दिख रहा हैं। वैसे भी सीता सिंह को लोग उनके पति जयराम सिंह के साथ इस नजरिये से देखते हैं की यह जोड़ी जनता में सुख-दुख की साथी हैं। नहीं तो प्रत्याशी गणों में समान्य तया यही देखने को मिलता हैं की “सुख में सब साथी दुख में न कोय “!

वैसे मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि विजय श्री किस प्रत्याशी को मिलेगी। सपा, भाजपा समर्थित प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने को मतदाताओ को अपने-अपने तरीके से रिझाने का प्रयास कर रहें हैं और विकास के लिये अपनी ढपली अपना राग अलाप रहें हैं !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
