30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट भाजपा में 'टिकट' का घमासान: मानिकपुर में 'दो' तो कर्वी सदर में 'तीन दावेदारों' में घमासान !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

चित्रकूट में भाजपा में ‘टिकट’ का ‘घमासान’: ‘मानिकपुर’ में ‘दो’ तो ‘कर्वी सदर’ में ‘तीन दावेदारों’ में घमासान !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जिले में भले ही “मंदाकिनी उफान” पर हो, लेकिन “सियासत में भी उफान कम नहीं” है। विधानसभा चुनाव में अभी “वक्त” है, पर “भाजपा खेमे में दो सीटों” को लेकर अभी से “गुणा-गणित” तेज हो गया है। जिले में कुल दो विधानसभा सीटें हैं, “कर्वी सदर और मानिकपुर”।चित्रकूट भाजपा में 'टिकट' का घमासान: मानिकपुर में 'दो' तो कर्वी सदर में 'तीन दावेदारों' में घमासान !दोनों पर ‘अलग-अलग समीकरण’ हैं और दावेदारी भी।मानिकपुर सीट भाजपा और अपना दल (एस) के गठबंधन के खाते में है। यहां से अपना दल के अविनाश चंद्र द्विवेदी मौजूदा विधायक हैं। “संगठन में उनकी पकड़” है और “स्वाभाविक रूप से वह फिर से दावेदार” हैं।चित्रकूट भाजपा में 'टिकट' का घमासान: मानिकपुर में 'दो' तो कर्वी सदर में 'तीन दावेदारों' में घमासान ! लेकिन इस सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला भी “लगातार सक्रिय” हैं। वह भाजपा के सिंबल पर “चुनाव लड़ने” की तैयारी में हैं। ऐसे में मानिकपुर में लड़ाई सीधे दो नामों के बीच सिमट गई है “अविनाश द्विवेदी बनाम आनंद शुक्ला”।विधायक अनिल प्रधान की बड़ी मांग: एआरटीओ और पीटीओ के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाईअसली “सियासी घमासान कर्वी सदर” में है। यह सीट “सपा के कब्जे” में है, यहां से “अनिल प्रधान विधायक” हैं। भाजपा इस “सीट को वापस” पाने के लिए “कोई कसर नहीं छोड़ना” चाहती। इसलिए यहां “तीन प्रबल दावेदार” सामने हैं।चित्रकूट भाजपा में 'टिकट' का घमासान: मानिकपुर में 'दो' तो कर्वी सदर में 'तीन दावेदारों' में घमासान ! पहला नाम पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भैरों प्रसाद मिश्रा का है, जिनकी “छवि जमीनी नेता” की है। दूसरा नाम पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय का है, जो “पिछला चुनाव हार” गए थे और इस बार फिर “किस्मत” आजमाना चाहते हैं। तीसरा नाम मानिकपुर के ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का है, जो “युवा और लोकप्रिय चेहरे” के रूप में “उभरे” हैं।चित्रकूट भाजपा में 'टिकट' का घमासान: मानिकपुर में 'दो' तो कर्वी सदर में 'तीन दावेदारों' में घमासान ! क्षेत्र की “जनता की बात” करें तो “कर्वी में भैरों मिश्रा का जन-संपर्क और सक्रियता चंद्रिका उपाध्याय से बेहतर” मानी जा रही है। वह हर “छोटे-बड़े मुद्दे पर मुखर” रहते हैं। वहीं अरविंद मिश्रा ब्लॉक प्रमुख रहते हुए “लगातार क्षेत्र में बने” हुए हैं। कुल मिलाकर “स्थिति साफ” है, मानिकपुर में “दो” और कर्वी में “तीन चेहरों” के बीच “टिकट की दौड़” है। अब देखना होगा कि भाजपा आलाकमान “किस चेहरे पर भरोसा” जताती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब दुस्साहस : गैंगस्टर का आरोपी थाने से धक्का देकर फरार …

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : गुड फ्राइडे और रविवार को भी होगी रजिस्ट्री, खुलेगा दफ्तर

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

बांदा में अधिकारियों को व्हाट्सएप पर प्राइवेसी का शौक चरम पर: नेता भी नहीं पीछे, जनता दे रही बददुवा !

चित्रकूट में करोड़ों का बस स्टैंड बना ‘सफेद हाथी’ : भटक रहे यात्री

डीएम एवं एसपी की थाना चौपाल : समस्याओं को निपटने हेतु बने “बागवां”

ब्रेकिंग न्यूज़