
- विनोद मिश्रा
बांदा। जब सरकार “शिक्षक दिवस पर सम्मान” की बात कर रही थी, तब बबेरू के सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव ने “बंद पड़े” सरकारी स्कूल के बाहर धरना नहीं, “पाठशाला” लगाकर “सरकार को आईना” दिखा दिया। बबेरू ब्लाक के समसुद्दीनपुर के कंचन डेरा में “वर्षों से बंद” पड़े प्राथमिक विद्यालय के बाहर शुक्रवार को “नजारा” अलग था।
सपा विधायक विशम्भर यादव सैकड़ों ग्रामीणों के बीच ‘जमीन’ पर बैठकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मना रहे थे। “बंद स्कूल के ताले” के सामने ही “शिक्षक दिवस का यह आयोजन” अपने आप में सरकार की “शिक्षा नीति” पर ‘बड़ा सवाल’ था। ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक विशम्भर यादव ने कहा कि “भाजपा सरकार ने प्रदेश के 26 हजार स्कूलों में ताला लगा” दिया है। यह “ताले स्कूलों पर नहीं, गरीब के बच्चों के भविष्य पर लगे” हैं।
उन्होंने ऐलान किया कि “सपा की सरकार” बनते ही “बंद हुए सभी 26 हजार प्राथमिक व जूनियर स्कूलों को फिर से खोला” जाएगा और जहां जरूरत होगी वहां “नए स्कूल” बनाए जाएंगे। इस दौरान विधायक नें “पीडीए” का विश्लेषण करते हुये “सपा के लिये समर्थन” मांगा।
इसी क्रम में सदर विधानसभा के ग्राम बजरंगपुरवा में बंद प्राथमिक विद्यालय के सपा के वरिष्ठ नेता ओम नारायण त्रिपाठी विदित नें “चौपाल” लगाई। कहा कि शिक्षक दिवस के दिन जब हम शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के महत्व की बात करते हैं, उसी दिन प्रदेश के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों का मुद्दा उठाना बेहद महत्वपूर्ण है।
भाजपा सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना गांव के गरीब, किसान, मजदूर और वंचित परिवारों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जो “प्राथमिक विद्यालय बंद पड़े हैं, उन्हें दोबारा संचालित” कराया जाएगा और प्रदेश में बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए “अच्छी शिक्षा प्रणाली लागू” कीजायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
