28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
UP TET 2021: पेपर लीक मामले में पकड़े गए चित्रकूट के युवक का प्राेफाइल जान आप भी हो जाएंगे हैरान
उत्तर प्रदेश

UP TET 2021: पेपर लीक मामले में पकड़े गए चित्रकूट के युवक का प्राेफाइल जान आप भी हो जाएंगे हैरान

 

चित्रकूट। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक में पकड़ा गया लेखपाल का बेटा अभिषेक सिंह मेधावी छात्र है। उसने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। अब उसकी करतूत ने मेधा पर दाग लगा दिया है। जिले का नाम बदनाम हुआ है। इससे लोगों को उसके हासिल किए गए अंकों को लेकर भी अब संदेह होने लगा है।

UP TET 2021: पेपर लीक मामले में पकड़े गए चित्रकूट के युवक का प्राेफाइल जान आप भी हो जाएंगे हैरान
UP TET 2021: You will also be surprised to know the profile of the youth of Chitrakoot caught in the paper leak case

आरोपित के पिता अश्वनी सिंह के मुताबिक, अभिषेक ने हाईस्कूल में 90 और इंटरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह पढऩे में मेधावी था। पिता का यह दावा सोमवार को पूरे दिन लोगों के बीच चर्चा में रहा। टीईटी साल्वर गैंग की चर्चाओं के बीच अभिषेक को लेकर बातें होती रहीं। कर्वी मुख्यालय अंतर्गत प्यारेलाल कालोनी बलदाऊगंज निवासी अभिषेक सिंह च शंकर बाजार निवासी रोशन सिंह पटेल का नाम भी सभी की जुबान में रहा।

UP TET 2021: पेपर लीक मामले में पकड़े गए चित्रकूट के युवक का प्राेफाइल जान आप भी हो जाएंगे हैरान
UP TET 2021: You will also be surprised to know the profile of the youth of Chitrakoot caught in the paper leak case

लोगों को कहना था कि यह कार्य करके दोनों ने जिले के नाम को बदनाम किया है। अभिषेक मेधावी था तो उसको टीईटी पास करने के लिए गलत राह पकडऩे की जरूरत क्यों पड़ी। वहीं, दूसरे आरोपित रोशन को लेकर लोग बोले कि वह सरकारी नौकरी में जरूर है, लेकिन लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर गैर कानूनी काम करता था। उसके परिवार में अधिकांश लोग नौकरी पर हैं। पिता रामनरेश पटेल हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग से अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बड़ा भाई नरोत्तम पटेल फतेहपुर में पशु चिकित्साधिकारी है। सिर्फ एक भाई खेतीबाड़ी करता है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अवैध बालू खनन करनें वाले भर रहे छुप-छुप आहें, दो गिरफ्तार…

बांदा-चित्रकूट में ‘वक्फ संपत्तियों’ पर बड़ा एक्शन: उम्मीद पोर्टल से 571 ‘एंट्री निरस्त’

City News Uttar Pradesh Desk

अयोध्या आए मेरे राम : प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बांदा में निकली धर्मयात्रा, बांदा हुआ राममय

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त ने एआरटीओ चित्रकूट का रोका एक दिन का वेतन …

बांदा में मस्जिद निर्माण पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़