30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
शबरी के बेर की तरह 'मीठी' होगी अब 'मंडी' की थाली: अब 'भूखा' नहीं रहेगा अन्नदाता !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

शबरी के बेर की तरह ‘मीठी’ होगी अब ‘मंडी’ की थाली: अब ‘भूखा’ नहीं रहेगा अन्नदाता !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मंडियों में ‘शबरी का प्रेम भूखे पेट की ज्वाला शांत’ करेगा। किसान सुबह 4 बजे घर से निकलता है। बैलगाड़ी, ट्रैक्टर या ट्रक में अनाज लादकर मंडी पहुंचता है। फिर शुरू होता है बोली का इंतजार10 बजे से शाम 6 बजे तक लाइन में खड़े-खड़े ‘पेट में चूहे’ दौड़ते हैं। पल्लेदार ‘बोझा ढोते-ढोते बेहाल’ हो जाता है। ‘आढ़ती हिसाब लगाते-लगाते थक’ जाता है। लेकिन अब ये तस्वीर बदलने वाली है। क्योंकि योगी सरकार “शबरी योजना” लेकर आ गई है। रामायण में माता शबरी ने अपने झूठे बेर भगवान राम को खिलाकर प्रेम की मिसाल कायम की थी। उसी भाव से अब सरकार ने “शबरी कैंटीन” शुरू की है। मकसद एक ही ‘कोई अन्नदाता भूखा न’ रहे।

शबरी के बेर की तरह 'मीठी' होगी अब 'मंडी' की थाली: अब 'भूखा' नहीं रहेगा अन्नदाता ! चित्रकूट मंडल की बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर की 16 मंडियों में अब यही होगा। बांदा से लेकर राठ, कर्वी से लेकर चरखारी तक हर मंडी में अब सस्ती, स्वच्छ और पौष्टिक थाली मिलेगी। हर साल इन मंडियों में 2 से 2.5 लाख किसान अपनी फसल बेचने आते हैं। उनके साथ 2 हजार से ज्यादा पल्लेदार, श्रमिक और आढ़ती दिन-रात मेहनत करते हैं। पहले मजबूरी थी “बोली छूट जाएगी तो नुकसान हो जाएगा” इसलिए बिना खाए काम। अब मजबूरी खत्म। सरकार ने ऐलान किया है कि मामूली शुल्क पर भरपेट भोजन मिलेगा। कैसा भोजन? एकदम घर जैसा, ताजा और पौष्टिक। सबसे बड़ी बात कैंटीन चलाने के लिए मंडी परिषद बिना एक रुपये प्रीमियम के जगह देगा। पानी फ्री,300 यूनिट तक बिजली भी फ्री

शबरी के बेर की तरह 'मीठी' होगी अब 'मंडी' की थाली: अब 'भूखा' नहीं रहेगा अन्नदाता ! संचालन का जिम्मा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा। यानी “महिला सशक्तिकरण औऱ किसान सेवा एक साथ”। थाली की कीमत मंडी परिषद तय करेगी, लेकिन इतनी कम होगी कि 10-15 रुपये में राजा वाला भोजन मिल जाए। किसान नेता कह रहे हैं “यह सिर्फ कैंटीन नहीं है, सम्मान है”। अब मंडी में भूख से बेहोश होने की खबर नहीं आएगी। अब शाम को घर लौटते समय किसान कहेगा “पेट भी भर गया, फसल भी बिक गई”। शबरी योजना साबित कर देगी कि सरकार सिर्फ कर्ज माफी और सब्सिडी ही नहीं देती, अन्नदाता की भूख का भी मान रखती है। चित्रकूट मंडल में अब हर मंडी की पहचान बनेगी “यहां किसान भूखा नहीं सोता”

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मचा कोहराम : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

City News Uttar Pradesh

बेचारगी में मेडिकल कालेज : मुख्य मंत्री योगी की घोषणा बजट न मिलने से फाईलों में कैद !

City News Uttar Pradesh

खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम लूट: रोजाना हो रहा करोड़ों में वारा न्यारा !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ’24 घंटे का अल्टीमेटम’: जनता की एक भी शिकायत बाकी रही तो खैर नहीं

City News Uttar Pradesh Desk

सपा का मिशन लोकसभा : संगठन में बदलाव की बयार में बांदा जिला भी शामिल !

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला ठंड का प्रदेश में बना रहा रिकार्ड का सितम : “कोल्ड डे” ढा रहा “जुल्म” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़