25.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
हनुमंत कथा से 'बांदा हुआ भक्तिमय' : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने 'सामाजिक चेतना' का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश

हनुमंत कथा से ‘बांदा हुआ भक्तिमय’ : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सामाजिक चेतना’ का दिया संदेश

हनुमंत कथा की 'भव्य' कलश यात्रा: उमड़ा 'आस्था' का सैलाब, जय श्रीराम से 'गूंजा' शहर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा का शुभारंभ बांदा में भक्ति और श्रद्धा के वातावरण के बीच हुआ। कथा के पहले दिन “बड़ी संख्या” में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा पंडाल “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयकारों से गूंज उठा। अपनी हनुमंत कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्य रूप से रामचरितमानस की चौपाइयों और प्रसंगों के माध्यम से “भक्ति, मित्रता, विश्वास और सनातन मूल्यों” का संदेश दिया।

हनुमंत कथा से 'बांदा हुआ भक्तिमय' : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने 'सामाजिक चेतना' का दिया संदेश

कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख किया और कहा कि “हनुमान जी जिसे चाहते हैं, उसे राजा बना देते हैं।” इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति, निष्ठा और सेवा से जीवन की दिशा बदल सकती है।

हनुमंत कथा से 'बांदा हुआ भक्तिमय' : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने 'सामाजिक चेतना' का दिया संदेश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से आह्वान किया कि वे हनुमान जी और भगवान राम की भक्ति से जुड़ें और सनातन धर्म के मूल्यों को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि भक्ति केवल मंदिर या कथा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे जीवन के व्यवहार में दिखना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, धैर्य रखने और ईश्वर पर अटूट विश्वास बनाए रखने की सलाह दी।

हनुमंत कथा से 'बांदा हुआ भक्तिमय' : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने 'सामाजिक चेतना' का दिया संदेश

उनके प्रवचनों में भक्ति के साथ-साथ जीवन प्रबंधन और नैतिक मूल्यों की झलक भी देखने को मिली। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा की “खासियत” उनका “सरल, सहज और आम बोलचाल की भाषा में प्रवचन” देना रहा। उन्होंने हास्य का पुट जोड़कर कथा को रोचक और प्रेरणादायक बनाया, जिससे श्रोता न केवल भावविभोर हुए बल्कि संदेश को आसानी से आत्मसात भी कर सके। कई बार उनके व्यंग्य और उदाहरणों पर पंडाल में “ठहाके” भी गूंजे।

हनुमंत कथा से 'बांदा हुआ भक्तिमय' : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने 'सामाजिक चेतना' का दिया संदेश

हनुमंत कथा प्रारंभ होने से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आध्यात्मिक संदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड के सामाजिक और बुनियादी विकास का रोडमैप भी सामने रखा।  उन्होंने स्पष्ट कहा कि कथा केवल चढ़ावे के लिए नहीं, बल्कि अध्यात्म और समाज सुधार के लिए है। उन्होंने जिले के संपन्न लोगों से अपील की कि वे समाज के लिए आगे आएं और अपने-अपने क्षेत्रों में “निशुल्क और अच्छे अस्पताल” खोलें, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग करें। उनका कहना था कि जब तक स्वास्थ्य और शिक्षा मजबूत नहीं होंगी, तब तक समाज का वास्तविक विकास संभव नहीं है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बुंदेलखंड में कम हो जाएंगे 17 प्रधान, घटी ग्राम पंचायतों की संख्या…

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग नहीं हो पाया जवान : पचास करोड़ रुपये हो गये बलिदान

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें बालू माफियाओं को ललकारा, अवैध खनन व ओवरलोडिग में दो खदानों पर लाखों का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस; चार की मौत

Banda : प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान, टुकड़ों में मिले शव …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : पत्नी के शक ने छीन लिया उसका सुहाग, कलह से परेशान युवक ने मौत को लगाया गले …

ब्रेकिंग न्यूज़