24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
इंदिरा गांधी प्रतिमा हटते ही कांग्रेस का सियासी विस्फोट: राजेश दीक्षित का प्रशासन को अल्टीमेटम !
उत्तर प्रदेश

इंदिरा गांधी प्रतिमा हटते ही कांग्रेस का सियासी विस्फोट: राजेश दीक्षित का प्रशासन को अल्टीमेटम !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिलें में उस वक्त राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया, जब देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को इंदिरा पार्क से हटाए जाने की खबर सामने आई। सौंदर्यीकरण के नाम पर की गई इस कार्रवाई ने न सिर्फ कांग्रेस को उबाल पर ला दिया, बल्कि प्रशासन और सत्ताधारी दल की नीयत पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए ! कांग्रेसियों का आरोप है कि इंदिरा गांधी जैसी महान नेत्री की प्रतिमा को सम्मान नहीं, अपमान के साथ हटाया गया और उसे महीनों से यूं ही उपेक्षित छोड़ दिया गया।

इंदिरा गांधी प्रतिमा हटते ही कांग्रेस का सियासी विस्फोट: राजेश दीक्षित का प्रशासन को अल्टीमेटम !

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रशासन और भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा “यह सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश है। अमर टॉकीज चौराहे पर वर्षों से स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा को हटाकर लावारिस बना दिया गया। चार-पांच महीने बीत गए, न पार्क बना, न प्रतिमा लगी। यह सीधे-सीधे देश के इतिहास का अपमान है।

इंदिरा गांधी प्रतिमा हटते ही कांग्रेस का सियासी विस्फोट: राजेश दीक्षित का प्रशासन को अल्टीमेटम !

उन्होंने आरोप लगाया कि मैदान को जानबूझकर छोटा किया गया, काम अधूरा छोड़ दिया गया और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी ने शक को और गहरा कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि तीन महीनों से कोई काम नहीं चल रहा, कोई जवाब नहीं मिल रहा और जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में हैं। क्या यह महापुरुषों की स्मृतियों को मिटाने की कोशिश है?

इंदिरा गांधी प्रतिमा हटते ही कांग्रेस का सियासी विस्फोट: राजेश दीक्षित का प्रशासन को अल्टीमेटम !

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है एक सप्ताह के भीतर इंदिरा पार्क में नई प्रतिमा स्थापित करो, वरना बांदा की सड़कों पर बड़ा आंदोलन होगा। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि यह लड़ाई केवल एक प्रतिमा की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, विचारधारा और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो यह आंदोलन जिले से निकलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बताया पीएम मोदी से देश को क्या मिल रहा है लाभ

क्रांतिवीर गोपीनाथ की जयंती पर गूंजा ‘आज़ादी’ का इतिहास: कांग्रेस ने ‘संघर्षों’ को किया प्रणाम

बांदा : विश्व हिंदू महासंघ का गुस्सा फूटा, पीएम आवास योजना लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, दिया ज्ञापन….

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एवं जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बूथ सम्मेलन में जीत हेतु दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती : प्रेरणा से सराबोर हुआ परिसर

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी: बोले- कांग्रेस और सपा ने सनतान धर्म की ली है सुपारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़