30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : पत्नी को लेने गए दामाद की ससुराल मेें हुई पिटाई, घर आकर फंदा लगाकर दे दी जान, ससुर समेत चार पर हुआ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : पत्नी को लेने गए दामाद की ससुराल मेें हुई पिटाई, घर आकर फंदा लगाकर दे दी जान, ससुर समेत चार पर हुआ मुकदमा दर्ज

 

चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत भौंरी में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह आटो चालक था। स्वजन के मुताबिक उसकी पत्नी मायके में है जिसको लेने गया था। वहां पर उसके साथ मारपीट की गई थी जिससे वह खिन्न था। घर लौट कर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ससुर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भौंरी निवासी शंभू प्रसाद का 34 वर्षीय बेटा सोम प्रकाश आटो चलाता था। उसकी पांच साल पहले शादी मऊ थाना क्षेत्र के कोटरा में साधू यादव की बेटी निरुपमा से हुई थी। सोम प्रकाश के एक बेटी है। बताते हैं कि एक माह पहले उसकी पत्नी निरुपमा बेटी को लेकर मायके चली गई थी। पिता शंभू यादव ने बताया कि एक अप्रैल को सोम के पास उसके ससुर का फोन आया था कि निरुपमा को आकर ले जाए। दूसरे दिन वह अपनी ससुराल गया था, लेकिन शनिवार को वह काफी उदास होकर ससुराल से लौट कर आया था। पूछने पर बताया था कि उसके साथ ससुराल में ससुर व अन्य रिश्तेदारों ने मारपीट की है और भगा दिया है। इस बेइज्जती से वह काफी खिन्न था। देर शाम खाना भी नही खाया था और कमरे में चला गया था।

चित्रकूट : पत्नी को लेने गए दामाद की ससुराल मेें हुई पिटाई, घर आकर फंदा लगाकर दे दी जान, ससुर समेत चार पर हुआ मुकदमा दर्ज
Son-in-law, who went to pick up his wife, was beaten up in the in-laws’ house, came home and gave his life by hanging, case filed against four including father-in-law

रात करीब नौ बजे मां उसे खाने के लिए बुलाने गई थी तो देखा कि वह साड़ी के फंदे में बल्ली के सहारे लटक रहा था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। फंटे से उसको उतारा गया लेकिन मौत हो चुकी थी। रैपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह नागर ने बताया कि पिता शंभू यादव की तहरीर पर ससुर साधू यादव समेत चार लोगों के खिलाफ प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सर्दी से कांप रहा है बांदा : हाथ-पांव सुन्न कर रही है ठंड, भेज रही मुक्ति धाम

कोरोना रिकवरी रेट में चित्रकूट जिला मंडल में अव्वल, बांदा दूसरे स्थान पर

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति हुई राममय : फिर हुई चर्चित, तस्वीरें वायरल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने स्वास्थ मंत्री को मेडिकल कालेज सहित स्वास्थ सेवाओं की बताई कमियां

City News Uttar Pradesh

जब भूख ने ‘कलम’ छीन ली: पत्रकार सौरभ ‘दीपू’ की मौत और समाज के मुंह पर ‘तमाचा’

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का इनामी शातिर बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, बांदा और महोबा में दर्ज हैं कई मुकदमे …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़