30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक, 72 घंटों में मिलेगा धान का भुगतान…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी ने सर्किट हाउस में विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धान खरीद, गोशाला संचालन और निर्माण कार्यो की प्रगति जानी। और समय से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों के धान का अधिकारी 72 घंटे में भुगतान कराएं। उन्होंने एनआरएलएम उपायुक्त को धान बेच चुके पांच-पांच किसानों से फोन से जानकारी हासिल करने के निर्देश दिए।


नमामि गंगे एवं ग्रामीण पेय जलापूर्ति प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने मंगलवार को सर्किट हाउस में जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। धान क्रय की समीक्षा में जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोविद उपाध्याय ने उन्हें बताया कि इस वर्ष 75 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित है। 27 दिसंबर तक 29 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। प्रमुख सचिव ने भुगतान की जानकारी ली। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि यूपी एग्रो व पंजीकृत एजेंसियों में भुगतान में देरी की जा रही है। इसमें सर्वर की समस्या बताई जा रही है। प्रमुख सचिव ने कहा कि कुछ भी हो एजेंसियों को 72 घंटे के अंदर भुगतान करना होगा। किसी भी किसान को परेशान न किया जाए। उन्होंने एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय को निर्देशित किया कि वह खुद धान क्रय केंद्र जाएं और पांच दिन पूर्व धान बेच चुके किसानों के मोबाइल नंबर पर कॉल करें। उनसे भुगतान की जानकारी करें और उन्हें अवगत कराएं। प्रमुख सचिव ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि वह गोशाला में गोवंश के खाने की पर्याप्त व्यवस्था पूर्व में सुनिश्चित कराएं। समय-समय में गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। उन्होंने जिले में अन्य बड़ी परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्धारित समय में इन्हें पूरा कराने को कहा। बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह,सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव धीर व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी ने बैठक के बाद शाम को सीएमओ दफ्तर में 11.20 लाख की लागत से निर्माणाधीन कोविड वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि सेंटर का निर्माण 24 नवंबर को प्रारंभ हुआ है। कार्य पूर्ण होने की तिथि 31 दिसंबर थी, पर सात जनवरी को हो जाएगा। प्रमुख सचिव ने लेंटर की शटरिंग खुलने के पूर्व किसी अनुभवी इंजीनियर से दिखवाने के बाद ही शटरिंग खोली जाए। सीएमओ ने बताया कि प्रथम चरण में 6300 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगना है। द्वितीय चरण में लगभग 12,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : जेलर को धमकाने के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी दोषी करार, हाईकोर्ट ने सुनाई सात साल के कारावास की सजा

City News Uttar Pradesh

यूपी : नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक संभालेंगे जिम्मेदारी, नगर विकास विभाग ने जारी किया शासनादेश

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का प्रयास: सात करोड़ से साढा एवं अलोना नहरों का होगा पुनरुद्धार

City News Uttar Pradesh

बिजली विजलेंस टीम नें पकड़ी चोरी : मच गया हड़कंप, नहीं मानी गई सिफारिशें

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना : साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, साइड देने में दीवार से टकराई बाइक

बालू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी: हथियारों से लैस आरोपियों ने की पिटाई

ब्रेकिंग न्यूज़