25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बालू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी: हथियारों से लैस आरोपियों ने की पिटाई
उत्तर प्रदेश

बालू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी: हथियारों से लैस आरोपियों ने की पिटाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम इन्द्रापुरखा दुरेडी में बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पीड़िता कपूरी वर्मा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना 3 अप्रैल की शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता कपूरी वर्मा के अनुसार, गांव में बालू से भरे ट्रैक्टर की तेज रफ्तार को धीमा करने की बात कहने पर मामला बिगड़ गया।

बालू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी: हथियारों से लैस आरोपियों ने की पिटाई

आरोप है कि नीरज तिवारी, बडुवा तिवारी, कल्लन तिवारी, लाला तिवारी, पवन तिवारी, रमेश तिवारी, सन्तराम सहित करीब 15 लोग मौके पर पहुंचे और उनके परिवार पर हमला बोल दिया। पीड़िता का आरोप है कि नीरज तिवारी के हाथ में तमंचा था, जबकि अन्य लोगों ने छुट्टू, माया, छोटू और लाला भाई पर लाठी-डंडों से हमला किया। सभी को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद भूरागढ़ पुलिस चौकी को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इससे आक्रोशित पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के अगले दिन यानी 4 अप्रैल की सुबह, आरोपी नीरज तिवारी ने पुनः गांव में आकर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। अब पूरा परिवार भय के साए में जी रहा है। पीड़िता ने कहा कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में पीड़िता ने सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षियों पर चलाया सियासी तीर, बोले- भाजपा वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरती …

शमशान घाट के निर्माण पर रोक से ग्रामीणों का प्रदर्शन : एसडीम के विरुद्ध नारेबाजी

City News Uttar Pradesh

अवैध खनन का ‘काला इतिहास’: सिस्टम बना माफिया का साझेदार, करोड़ों की ‘लूट’ बेनकाब !

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने उठाई आवाज़: कहा-चित्रकूट में मौत का सफर, जिम्मेदार ‘नींद में गाफिल’ !

City News Uttar Pradesh

फोन पर पति से हुआ विवाद : फिर नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

जलूसे गोसिया तैयारी बैठक: निष्क्रिय पदाधिकारी हटाए, नए को सौंपी जिम्मेदारियां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़