25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी बनायेंगे पृथक बुंदेलखंड राज्य ? शुरू करें दी अप्रत्यक्ष पहल !
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बनायेंगे पृथक बुंदेलखंड राज्य ? शुरू कर दी अप्रत्यक्ष पहल !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदलेखंड पृथक राज्य के निर्माण के लिये योगी सरकार नें पहल शुरू कर दी है ? प्रयागराज- चित्रकूट विकास क्षेत्र के गठन को अप्रत्यक्ष तौर पर इसकी शुरुवात मानी जा रही है ! इस विकास क्षेत्र में चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर के अलावा फतेहपुर और कौशांबी को भी शामिल किया गया हैं। इसमें प्रयागराज को लेकर कुल छह जिले हैं। प्रथम रणनीति के तहत राज्य सरकार इसे धार्मिक सर्किट बनाकर पर्यटकों के साथ निवेशकों को आकर्षित करेगी।

विकास की चकाचौंध में छिपे अंधेरे की हकीकत आएगी सामने, अधिकारियों की उड़ी नींद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के लिये प्रमुख सचिव आवास पी. गुरुप्रसाद को इसका नोडल अधिकारी नामित किया है। प्रमुख सचिव आवास की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि चित्रकूट एवं प्रयाग राज के मंडलायुक्त एक सप्ताह के अंदर प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र को लेकर विस्तृत प्रस्ताव उपलब्ध कराएंगे। इसमें यह बताया जाएगा कि इन सभी छह जिलों की कितनी आबादी है और इसका कुल दायरा कितना होगा। प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र में क्या सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे पर्यटकों और निवेशकों को फायदा मिलेगा।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

राजनीतिक हल्कों में चर्चा है की मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं की विकास क्षेत्र का गठन कर निवेश के साथ ही रोजगार के नए अवसर बनाए जाएं, जिससे युवाओं को दूसरे राज्यों में न जाना पड़े और उन्हें यहीं पर नौकरी मिल जाए। भाजपा “सरकार के सचिवालीय सूत्रों के मानें” तों सीएम “योगी दिल से बुंदेलखंड पृथक राज्य” गठन के हिमायती हैं। “प्रयाग राज -चित्रकूट विकास क्षेत्र का गठन इसी दिशा का अप्रत्यक्ष कदम हैं ! पृथक राज्य बनने पर महोबा, ललितपुर एवं झांसी जिले भी बुंदेलखंड राज्य के अंग होंगे। माना जा रहा हैं की 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बुंदेलखंड पृथक राज्य के निर्माण को आपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करलें तो कोई आश्चर्य नहीं होग !

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दांदौ पुल पर ‘मौत का गड्ढा’ ! हजारों वाहन खतरे में, क्या हादसे का इंतजार कर रहा विभाग ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा दुष्कर्म कांड : पुलिस नें अपनी स्क्रिप्ट के अनुसार नाटकीय ढंग से आरोपियों को किया गिरिफ्तार ?

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम की निगाहें दारू बाजों पर:निरीक्षण गृह में पियक्कड़ों को ठहराने की जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

दाह संस्कार से कुछ मिनट पहले जिंदा हो गई थी महिला: परिजन ले गए थे श्मशान, पढ़िए पूरा मामला

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप : अक्षय करने के लिये हो रही कसरत

City News Uttar Pradesh

विधायक बृजभूषण के ‘तेवर’ से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो ‘मुख्यमंत्री’ को भी रोकेंगे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़