32.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में 53 वां राष्ट्रीय रामायण मेला 15 से: तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में 53 वां राष्ट्रीय रामायण मेला 15 से: तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

चित्रकूट का राष्ट्रीय 53 वां रामायण मेला : गौरवशाली है इसका इतिहास

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट की तपोभूमि एक बार फिर “आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक वैभव” से “आलोकित” होने जा रही है। 15 से 19 फरवरी तक यहां 53वां राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव भव्य और गरिमामय स्वरूप में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन जगत गुरू राघवाचार्य करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज हाई कोर्ट के न्याय मूर्ति अजीत कुमार उपस्थित रहेंगे।

चित्रकूट में 53 वां राष्ट्रीय रामायण मेला 15 से: तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

रामायण मेला भवन में आयोजित होने वाला यह महोत्सव देशभर से संत-महात्माओं, विद्वानों, कलाकारों और श्रद्धालुओं को एक मंच पर एकत्र करेगा। पांच दिवसीय इस आयोजन में रामकथा, प्रवचन, गोष्ठियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 19 फरवरी को समापन समारोह विष्णु सम्प्रदायाचार्य जगद्गुरु संतोषाचार्य सतुवा बाबा के सान्निध्य में होगा।

चित्रकूट में 53 वां राष्ट्रीय रामायण मेला 15 से: तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री करुणाशंकर दिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण मेला भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भगवान राम के जीवन आदर्श मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और समरसता आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला सामाजिक समरसता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का सामूहिक प्रयास है।

चित्रकूट का रामायण मेला "शिव रात्रि" से शुरू: शामिल होंगे देशभर के प्रसिद्ध कलाकार

देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेले को रंगारंग बनाएंगे। मेले को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सौरभ यादव एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेला परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की अपील : दीपावली को बना दें ‘स्वदेशी अपनाओ पर्व’

City News Uttar Pradesh

डीएम एवं एसपी की थाना चौपाल : समस्याओं को निपटने हेतु बने “बागवां”

डीएम अनुराग नें निभाई शिक्षक की भूमिका : काफी पकड़ी अनियमितता

City News Uttar Pradesh

करवा चौथ का पर्व पर बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

भगवान शिव से “बरखा” की मांगी मन्नतें : सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नें बांदा में शुरू कराई पद यात्रा : भाजपा पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़