City News Uttar Pradesh
एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा गूंजा चित्रकूट मंडल का मुद्दा: 'विकास' का खींचा 'खाका'
उत्तर प्रदेश

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा गूंजा चित्रकूट मंडल का मुद्दा: ‘विकास’ का खींचा ‘खाका’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास का मुद्दा विधान परिषद में प्रमुखता से गूंजा। चित्रकूट मंडल से विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए मंडल के चारों जिलों ‘महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट’ की प्रमुख जनसमस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को विस्तार से सदन के सामने रखा।

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा गूंजा चित्रकूट मंडल का मुद्दा: 'विकास' का खींचा 'खाका'

एमएलसी सेंगर ने अपने संबोधन में क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है, लेकिन आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है। उन्होंने पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि इन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए तो रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

एमएलसी जितेंद्र सेंगर द्वारा गूंजा चित्रकूट मंडल का मुद्दा: 'विकास' का खींचा 'खाका'

एमएलसी ने महोबा के चरखारी में बस स्टैंड निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही महोबा में बालिका महाविद्यालय की स्थापना तथा राठ में विश्वविद्यालय की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। जितेंद्र सिंह सेंगर ने मंडल के चारों जिलों के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए व्यापक योजना प्रस्तुत की।  उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में बुंदेलखंड के इन जिलों में आधारभूत ढांचे,शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Panchayat Chunav 2021 Dates : पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, 17 मार्च तक किया जाए आरक्षित सीटों का निर्धारण, 30 अप्रैल तक कराएं प्रधानों के चुनाव …

City News Uttar Pradesh

बांदा के ‘शिक्षक’ दिल्ली में भरेंगे ‘हुंकार’: बैठक कर ‘रणनीति’ को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh

आवास योजना हुई ‘नंगी’ : फाइलों में विकास, सिस्टम की निकली ‘हवा’ ?

City News Uttar Pradesh

माफियाओं का दुस्साहस : बालू खदान मरौली खंड चार व छह प्रशासन-शासन से हैं निर्भय !

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले- दिव्यांगजन ‘आत्मबल’ की ‘दिव्य’ ज्योति: बांटे ‘ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़