- विनोद मिश्रा
जौनपुर। ”वीर बुंदेली जमी का रणबाँकुरा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा” जौनपुर लोकसभा चुनाव में ”भाजपा का छक्का” छुड़ा रहा है। उनकी मजबूत स्थिति से भाजपा के सारे समीकरण गड़बड़ा से गये हैं ?

जौनपुर लोकसभा में भाजपा नें इस बार कृपा शंकर सिंह पर दांव लगाया है। यह महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहे हैं। जौनपुर के मूल निवासी हैं। सपा नें यूपी के बांदा जिला निवासी बसपा सरकार में कद्द्दावर मंत्री रहे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है।

उन्हें सपा के परंपरागत वोटों के अलावा कुशवाहा समाज जिनकी संख्या निर्णायक स्थिति में है का भरपूर समर्थन मिल रहा है ! बसपा नें सांसद श्याम सिंह यादव पर भरोसा जताया है। इन्हें काडर वोट बैंक का सहारा है। इन्होंने पहले चुनाव लड़ने से मना कर दिया था ऐसे में ऐसे में वोट बैंक को सहेजना उनके लिये कठिन चुनौती सा बना हुआ है ! दरअसल मतदाताओं के विचारों को जाना गया तो उनमें रोजी -रोटी का मुद्दा प्रमुख है। आवारा पशु भी लोगों की परेशानी का सबब है। धनंजय सिंह फैक्टर भी भाजपा के पक्ष में कम सपा के पक्ष में ज्यादा जाता दिख रहा है। अधिकांश मतदाताओं का मानना है की भाजपा नें धनंजय सिंह की पत्नी को जो पहले बसपा से उम्मीदवार थीं उन्हें हटाने के लिये मजबूर किया है, इसलिये विरोध में वोट देंगे !

इस लोक सभा के परिदृश्य में जाये तों यहां ब्रह्मण और क्षत्रिय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा है। वर्ष 1980 के बाद से हुये चुनाओं में यादव और क्षत्रिय के बीच सीधी टक्कर रही। दोनोँ चार -चार बार सांसद रहे। 2009में बाहुबली धनंजय सिंह नें बसपा का खाता खोला। 2019 में बसपा के श्याम सिंह यादव 50.08 फीसदी वोट हासिल कर सांसद बनें। जबकि भाजपा के केपी सिंह को 42.3 फीसदी वोट मिलें थे। कुल मिलाकर वर्तमान में इस लोकसभा में सियासी तस्वीर बदली हुई है। इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा मतदाताओं के लालड़े नेता बनकर अत्यंत मजबूत स्थिति में पहुंच चुके हैं !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
