28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जिले में काफी संख्या में लोगों की मिट गईं हाथ की रेखाएं, मोबाइल से मिल रहा अन्न
उत्तर प्रदेश

जिले में काफी संख्या में लोगों की मिट गईं हाथ की रेखाएं, मोबाइल से मिल रहा अन्न

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले और मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ती दर पर सरकार राशन दे रही है। इस राशन का वितरण आधार प्रमाणीकरण पर होता है, जिसमें लाभार्थी के अंगूठे का निशान लिया जाता है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि जिले में लगभग एक हजार के आस -पास राशन कार्डधारक लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके हाथों की रेखाएं नहीं हैं। ऐसे में उनका आधार कार्ड प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है। उन्हेंं मोबाइल फोन के जरिए राशन दिया जा रहा है।

बांदा में सरकारी राशन की दुकानें नहीं कर रहीं जनसेवा : योजना एक साल से धड़ामजिले में संचालित पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड के लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने ई-पॉश मशीन से वितरण व्यवस्था लागू की है। जिसमें खाद्यान्न लेने वालों को कोटेदार के पास मौजूद बायोमेट्रिक मशीन पर अपने हाथ की अंगुली या अंगूठे के निशान देने होते हैं। इसके बाद ही राशन मिल पाता है।

जिले में काफी संख्या में लोगों की मिट गईं हाथ की रेखाएं, मोबाइल से मिल रहा अन्न

लेकिन, जिले में ऐसे भी सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी हैं, जिनके हाथों की रेखाएं ही नहीं हैं। ऐसे में वह अब मोबाइल फोन पर आने वाले ओटीपी से राशन ले रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विभाग ने आधार प्रमाणीकरण के बिना राशन ले रहे लाभार्थियों की जांच की। जांच में सामने आया कि जो दिव्यांग, झाड़ू बनाने वाले या दिहाड़ी मजदूर का काम करने वाले हैं, जिनके दोनों हाथ ही नहीं हैं।

बांदा में सरकारी राशन की दुकानें नहीं कर रहीं जनसेवा : योजना एक साल से धड़ामजांच में यह भी पता चला कि सैंकड़ों राशनकार्ड में केवल एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज है और वह भी दिव्यांग हैं। पूर्ति विभाग का कहना है की ई-पॉश मशीन में उन्हीं लाभार्थियों के फिंगरप्रिंट नहीं आ सकते हैं जो दोनों हाथों से दिव्यांग हैं या जिनका काम ऐसा है जिसके चलते उनके फिंगरप्रिंट मिट गए हैं। ऐसे में उन्हें योजना का लाभ देने के लिए मोबाइल वैरीफिकेशन से राशन वितरण किया जा रहा है।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार : एक कैबिनेट और छह राज्य मंत्री शामिल …

City News Uttar Pradesh

Banda : एसडीएम की रोक के बावजूद निर्माण जारी, दबंग भूमिधरी जमीन पर कर रहे हैं निर्माण…

पुलिस को देख अंतरराज्यीय तीन बदमाशों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में दो हुए घायल एक फरार

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस संग मना विशेष अंतरा दिवस …

आठ साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : मां की डांट से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम

Banda : हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, बीएसए को नोटिस जारी ….

ब्रेकिंग न्यूज़