27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

UP : ‘लल्ला’ का पसंदीदा पेड़ा बनाकर लाईं भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

कानपुर। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को बचपन से पालने वाली भाभी विद्यावती जब परिवार संग मिलने पहुंचीं तो लल्ला (राष्ट्रपति) की पसंद को नहीं भूलीं। उनके लिए वह अपने हाथ से पेड़ा बनाकर लाईं, जो झींझक स्टेशन पर उन्हें भेंट किया। राष्ट्रपति ने पेड़े अपनी ट्रेन में रखवा दिए और बाद में खाने को कहा। दोनों ने एक-दूसरे के सेहत का हाल भी लिया। भाई प्यारेलाल व रामस्वरूप और भतीजे दीपक ने भी उनका हालचाल पूछा।

विद्यावती बेटी हेमलता व अन्य परिवारीजन संग यहां पहुंचीं थीं। अपने लल्ला से मिलने की बेताबी उनके अंदर पहले से दिख रही थी। जैसे ही ट्रेन आने का पता चला वह बेहद खुश हो गईं। जब राष्ट्रपति परिवार संग उनके पास अभिवादन करने आए तो दोनों ने एक दूसरे के सेहत का हाल लिया। भतीजे दीपक के साथ आए दोस्तों से परिचय लिया। राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविन्द व बेटी स्वाति ने भी परिवारीजन का हाल पूछा। दीपक ने झींझक क्षेत्र में बस अड्डा समेत अन्य विकास कार्य कराने के लिए कहा। राष्ट्रपति सभी का हाल लेकर मंच की ओर बढ़ गए।


चार साल तक अपनों के बीच न पहुंच पाने का दर्द आखिर राष्ट्रपति की बातों में छलक ही गया। अपने कार्यक्रम में होने वाले भारी भरकम खर्च को बचाने के लिए उन्होंने यहां न आने की बात कहकर लोगों को सफाई दी। बोले, मुझसे किसी ने कहा कि यहां पर एक घंटे के लिए आ जाइए, आपके लिए कौन सी बड़ी बात है।

कहने में तो यह आसान लगता है, लेकिन इसके पीछे भारी भरकम खर्च आता है, क्योंकि इस पद के पीछे एक मर्यादा है। मैंने जब इसे समझा तो पता चला कि कहीं जाने पर 60 से 70 लाख रुपये खर्च आता है। यह रुपये आपके और हमारे हैं। जो हम टैक्स देते हैं तो इसे ऐसे खर्च क्यों करें। अगर इन रुपये को यहां विकास कार्य में लगा दिया जाए तो कितना विकास होगा। यह आपको सोचना चाहिए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा : आरोपों की हुई आश्चर्य जनक बौछार !

City News Uttar Pradesh

यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, तीन प्रदेश प्रभारी बनाए, भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ाकर बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

City News Uttar Pradesh

अमन कांड के सुराग क्या ढाबे में दफन : पूर्व विधायक दलजीत बोले पर्दाफाश शीघ्र जरूरी ! …

City News Uttar Pradesh

अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप

भारतीय छात्रों को यूक्रेन से लाया जाए वापस, छात्रों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

City News Uttar Pradesh

आप सभी देशवासियों एंव प्रदेश वासियों एंव छेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज पर्व की बहुत -बहुत बधाई एंव शुभकामनाएं | रामकेश निषाद, जल शक्ति राज्य मंत्री – उत्तर प्रदेश सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़