28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर
उत्तर प्रदेश

बांदा : फांसी लगाकर दो युवतियों समेत तीन ने छोड़ी दुनिया …

 

– कालिंजर के गुढ़ाकलां, गिरवां के घुरौंडा और छिबांव गांव में हुई घटनाएं
– घुरौंडा गांव की घटना पर मारपीट कर हत्या करने और शव लटकाने का आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अलग-अलग हुई घटनाओं में दो युवतियों समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनो शवों को पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक मामले में मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर हत्या करने और शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।


कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव निवासी पूजा (24) पत्नी संजीव कुमार ने शनिवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता जयश्याम मिश्र निवासी राजनगर (अतर्रा) ने बताया कि मई 2013 में उसने अपनी बेटी की शादी की थी। उसके दे बच्चे हैं। पति बाहर रहकर पांडित्य का कार्य करता है। पिता ने बताया कि नौ माह का बच्चा एक पखवारा पूर्व खत्म हो गया था। पिता ने आरोप लगाया कि सास और ननद उसकी बेटी को टार्चर करती थीं। मानसिक प्रताड़ना के चलते पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।


दूसरी घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के घुरौंडा गांव निवासी मिथलेश (20) पत्नी सदाशिव ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे की हुक पर साड़ी फंसाई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति किराना की दुकान किए हुए है। पति का कहना है कि मिथलेश ने फांसी क्यों लगाई, उसका कारण उसे नहीं मालूम। मृतका के चाचा रामकिशोर निवासी पड़रिया (छतरपुर मप्र) ने बताया कि मिथलेश की शादी पिछले वर्ष 13 जून को हुई थी, उसके पेट में सात माह का गर्भ था। बताया कि मिथलेश का पति शराब पीने का आदी था। आरोप लगाया कि सदाशिव के किसी महिला से नाजायज संबंध थे। मिथलेश इसका विरोध करती थी। इसी के चलते मिथलेश की मारपीट कर हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के ही छिबांव गांव निवासी दिनेश (28) पुत्र जुगुल शनिवार की रात को अपने घर से बाहर निकल गया और कुछ दूरी पर ही लगे पीपल के पेड़ में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर परिवारीजनों ने शव फंदे पर लटकते हुए देखा तो चीख पड़े। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने कहा कि युवक शराब पीने का आदी था। शनिवार को भी शराब पीकर आया। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। रात में परिवार के लोग जब सो गए तो दिनेश घर से बाहर निकल गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी केसर और दो पुत्रियां छोड़ गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग पटेल नें साबित किया, “जिलाधिकारी” हो तो ऐसा …

City News Uttar Pradesh

योगी नें चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों से की विकास समीक्षा: सोशल मीडिया पर जोर

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : पौध रोपण महोत्सव मनाने का हुआ निर्णय

वोट पर ‘डाका’ या ‘लापरवाही? मतदाता सूची से ‘दर्जनों नाम’ गायब, डीएम दरबार पहुंची जनता

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जान बचाने के लिए किया संघर्ष

नशा बन गया बवाले जान, पिता की हो गई हत्या : बेटा गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़