बांदा। चित्रगुप्त सोसायटी फार एंटरप्रेन्योरशिप नर्सिंग एंड अवेयरनेस ने छात्र नेता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय लव सिन्हा को समाज एवं सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि, निष्ठा एवं प्रयासों को देखते हुए संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष एस.डी माथुर व कार्यकारिणी के सचिव मनोज माथुर द्वारा लव सिन्हा से डिजिटल मीटिंग कर सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश राज्य का प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

वही संगठन ने आशा किया है कि संगठन की नीति एवं सिद्धांत और संविधान ओं के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए संगठन को सक्रियता एवं मजबूती प्रदान करेंगे इस मौके पर लव सिन्हा ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों, समाजसेवियों, शुभचिंतकों, व्यापारियों, युवाओं एवं कायस्थ समाज का विशेष आभार प्रकट किया वही कहा प्रदेश की जो जिम्मेदारी दी गई है उसको सच्ची निष्ठा से निभाते हुए पूरे प्रदेश में संगठन के पदाधिकारियों को नियुक्त करके समाज की सेवा का कार्य करने का काम करूंगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रगुप्त सेना एस.डी माथुर, राष्ट्रीय सचिव मनोज माथुर, एम.एल.सी आशुतोष सिन्हा, प्रसून श्रीवास्तव, शिवम निगम, अंशु निगम, शिवम निगम, हरीओम श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव,अभिषेक निगम, राहुल श्रीवास्तव सुमित श्रीवास्तव ऋषभ श्रीवास्तव कार्तिक खरे आदि प्रदेश भर के लोगो ने नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष लव सिन्हा को बधाई दी है ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
