- विनोद मिश्रा
बांदा। संभागीय परिवहन विभाग “जेब कतरा” सा बन गया है। यहां अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं, पर दलालों से निजात नहीं है। ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन से लेकर नवीनीकरण आदि काम के लिये दलालों के बैगैर दाल नहीं गलती हैं। निर्धारित शुल्क से कई गुना पैसा वसूल होता है। लर्निंग व स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का शुल्क 1350 रुपये है, लेकिन दलाल 4800 रुपये तक वसूल रहे हैं।

परिवहन विभाग दलालों के शिकंजे में है। बाहर से अंदर हर पटल पर इनकी ही चलती है। आदमी काम के लिए भटकता रहता है और दलालों के इशारों पर सारे काम शीघ्र हो जाते हैं। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 350 रुपये और स्थायी के लिए 1000 रुपये निर्धारित है।

आवेदन आनलाईन होता है। फिर टेस्ट व ड्राइविंग टेस्ट देना होता है, लेकिन नियमों के आधार पर आसानी से काम नहीं होता । विभाग में दलाल यह काम सिर्फ 4000 से 4800 रुपये लेकर करा देते हैं।आवेदक को ड्राइविंग और आनलाइन टेस्ट भी नहीं देना होता। जिम्मेदारों की अनदेखी और दलाली के “दाल” में आम लोगों की जेब कटती है।

आरटीओ एसडी सिंह ने बताया की आनलाइन प्रक्रिया से दलाली प्रवृत्ति पर काफी कमी आई है। विभाग के आसपास दलालों के जमघट पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। चारों जिलों के एआरटीओ को भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई दलाल गरीब जनता की मजबूरी का फायदा न उठा पाएं। शिकायत मिली तो संबंधित दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
