28.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुत्र को दिया जन्म
उत्तर प्रदेश

बांदा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुत्र को दिया जन्म

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी का झांसा देकर एक युवती से उसके प्रेमी ने कई महीनों तक दुष्कर्म किया। प्रेमिका गर्भवती हुई और उसने पुत्र को जन्म दिया। पुत्र के जन्म देने के बाद से ही प्रेमी और उसके घरवाले बच्चे को किसी और को देने का दबाव बनाते रहे। बाद में शादी से इनकार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मार देने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने महिला थाने से फरियाद की। महिला थाना पुलिस ने प्रेमी समेत उसके परिजनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बांदा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुत्र को दिया जन्म
Girl raped on the pretext of marriage in Banda, gave birth to a son

– नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले का मामला

शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली युवती ने महिला थाने में दी गई तहरीर में बताया कि करीब 10 माह पूर्व बसंत बिहार कालोनी निवासी रत्नेश यादव पुत्र सुलखान सिंह यादव ने उसे अपने घर बुलाया और वहां पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शादी का झांसा देकर कई महीनों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसने पुत्र को जन्म दिया। पुत्र के जन्म देने के बाद प्रेमी रत्नेश यादव और उसके घरवालों ने बच्चे को किसी जान पहचान की महिला को देने की बात कही। इसके एवज में पांच लाख रुपया दिए जाने की बात भी कही।

बांदा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुत्र को दिया जन्म
Girl raped on the pretext of marriage in Banda, gave birth to a son

– महिला थाने में प्रेमी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

युवती ने इनकार किया तो रत्नेश और उसके घरवालों ने युवती को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। परेशान युवती ने मामले की जानकारी पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और महिला थाना से की। महिला थाना पुलिस ने आरोपी रत्नेश यादव, उसके भाई रवि यादव पुत्रगणन सुलखान सिंह यादव, रत्नेश की मां सुमन यादव के खिलाफ धारा 328, 242, 376, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एलएलबी छात्र का फंदे से लटका मिला शव: भाई ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुल‍िस

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र उर्वरकों की कालाबाजारी पर सख्त: वितरण प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी के निर्देश

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें खाद की परेशानी कराई दूर : चार बिक्री केंद्र बढ़े, हर हफ्ते आयेगी रैक

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज नें कानपुर को हराया : पहुंची सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

Banda : सराहनीय कार्य की बदौलत आशाओं की बनी पहचान – जिलाधिकारी ….

City News Uttar Pradesh

रोडवेज बसें चुनाव और मेले के आनंद में इतराई : आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाई !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़