City News Uttar Pradesh
सावन का पहला पहला दिन: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें
उत्तर प्रदेश

सावन का पहला पहला दिन: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सावन के पहले दिन यहां शिवालयों में भक्तों का तांता लगा लगा रहा। यहां पर सुबह चार बजे से ही भक्त अपनी मनोकामना को पूरा करने को लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते रहे। सावन शुरू है। जिले में धान की अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से छुटकारा के लिये किसानों नें प्रार्थना की।

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तो की भीड़: हर हर महादेव की चौतरफा गूंज

बाम्बेश्वर शिव मंदिर में तो सुबह से ही यहां हजारों की संख्या में भक्त लाइन में खड़े होकर बारी-बारी से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। प्राचीन बामदेवेश्वर मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है, जिसे किसी ने भी नहीं बनाया और यहां पर भगवान राम ने भी अपने वनवास काल के दौरान पूजा अर्चना की थी। बता दें कि बांदा शहर में बाम्बेश्वर पर्वत पर स्थित भगवान शिव का बामदेवेश्वर मंदिर है, जो अति प्राचीन है. बताया जाता है कि यहां पर जो शिवलिंग स्थापित है उसकी स्थापना महर्षि बामदेव ने की थी।

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तो की भीड़: हर हर महादेव की चौतरफा गूंज

मगर इस मंदिर का निर्माण किसी ने नहीं कराया था. गुफा के अंदर स्थित यह मंदिर स्वतः बना हुआ है, जो बहुत प्राचीन है। यहां पर भक्ता सुबह से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शिव भक्तों ने बताया कि भगवान शिव को अगर सच्चे मन से याद किया जाए तो वह सबकी मनोकामना को पूरा करते हैं। सूखा खत्म करनें की भी मन्नतें मांगी। हजारों की संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचे। इसके अलावा कालींजर किला स्थिति नीलकंठ शिव मंदिर, कालेश्वर मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों नें जलाभिषेक एंव दूध, बेलपत्र, पुष्प से आराध्य शिव की पूजा की।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस भर्ती : 2994 अभ्यर्थियों ने किया परीक्षा से किनारा

मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच शुरू : अधिकारी पहुंचे जेल, की पड़ताल

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में ‘सांसों’ का जानलेवा संकट: बढ़ने लगे ‘टीबी और दमा’ के मरीज !

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा प्रदेश मंत्री का दावा : यूपी की सभी 80 सांसदीय सीटों पर होगी जीत

City News Uttar Pradesh

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

ब्रेकिंग न्यूज़