24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का सुनील पटेल पर सीधा हमला: अब 'पिछड़ा' नहीं, करोड़ों की 'लूट का है अगड़ा'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का सुनील पटेल पर सीधा हमला: अब ‘पिछड़ा’ नहीं, करोड़ों की ‘लूट का है अगड़ा’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में राजनीति इन दिनों तीखे आरोपों और घोटालों की तपिश में झुलस रही है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल पर करारा राजनीतिक प्रहार करते हुए उन्हें “मानसिक रूप से विक्षिप्त, आर्थिक अपराधी” और “पिछड़ों के हितों का गद्दार” करार दिया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक प्रकाश ने तार्किक शब्दों में कहा “जिस व्यक्ति पर 6.21 करोड़ की लूट के ठोस प्रमाण मिल चुके हैं, वह अब बौखलाकर उलटे दूसरों पर कीचड़ उछाल रहा है। मेरे ऊपर 120 करोड़ के गबन का आरोप लगाया है, मुझे प्रमाण दें ,मैं स्वयं अपना लेटर पैड लगाकर मुख्यमंत्री से अपनी जांच की मांग करूंगा। अगर उसमें हिम्मत है तो साक्ष्य सार्वजनिक करे।

विधायक प्रकाश का सुनील पटेल पर सीधा हमला: अब 'पिछड़ा' नहीं, करोड़ों की 'लूट का है अगड़ा'

विधायक प्रकाश ने कहा कि सुनील पटेल अब पिछड़ा समाज का चेहरा नहीं, बल्कि घोटालेबाजों का प्रतिनिधि बन चुका है। उसने अपने ही पंचायत के पिछड़े वर्ग के कई सदस्यों के क्षेत्र में विकास के लिए पैसे तक नहीं दिए। लोग गिड़गिड़ाते रहे, वह तानाशाह बना बैठा रहा” पिछड़े वर्ग के कई डीडीसदस्य मीडिया के सामने अपना दुखड़ा रो रहें है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वार्थ में अपनी आर्थिक कमाई के लिये अंधा हो चुका सुनील अब राजनीतिक हमलों के जरिये अपनी असलियत से ध्यान भटकाना चाहता है।

विधायक प्रकाश का सुनील पटेल पर सीधा हमला: अब 'पिछड़ा' नहीं, करोड़ों की 'लूट का है अगड़ा'

विधायक ने स्पष्ट किया कि सुनील पटेल के खिलाफ महोबा डीएम द्वारा की गई जांच में 6.21 करोड़ की वित्तीय अनियमितता प्रमाणित हो चुकी है। यह रिपोर्ट कमिश्नर के माध्यम से शासन को भेज दी गई है और अब कार्रवाई की बारी शासन की है। विधायक का दो टूक ऐलान किया की मेरे ऊपर आरोप लगाने वाला खुद भ्रष्टाचार में डूबा है। मैं सार्वजनिक जांच को तैयार हूँ, वो भी सामने आए। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने विधायक प्रकाश द्विवेदी पर120 करोड़ के गबन का आरोप लगाया था। अब विधायक ने पलटवार करते हुए उसे राजनीतिक स्टंट बताया और जांच की चुनौती दे डाली है। सुनील की स्थिति कथित तौर पर मुंह छिपाने जैसी हो गई है!

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद

City News Uttar Pradesh

एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र का ‘नए वर्ष’ पर संदेश: ‘शांति, सौहार्द और विकास’ की अपील

चित्रकूट में भाजपा नेता ‘न्यू वाटर पार्क’ में बिछवायेगें लाश ? नियम ठेंगे पर औऱ प्रशासन लाचार ?

City News Uttar Pradesh Desk

मोहन साहू सपा में बनें ‘अछूत’: गीता वर्मा कांड के बाद कोई नहीं ‘थाम’ रहा हाथ, सबने किया ‘किनारा’

यूपी : योगी सरकार 100 दिनों में उत्तर प्रदेश के 9.74 लाख युवाओं को देगी टैबलेट और स्मार्ट फोन, प्रत्येक जिले में छात्र और छात्राओं को किया जा रहा है चिन्हित

City News Uttar Pradesh

बांदा रेलखंड पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों की ‘दरकार’: बढ़ती भीड़ से बढ़ रहीं मुश्किलें

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़