26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बदहाल हकीकत: 'दिल' की बीमारियां लाइलाज, जान 'रेफर सिस्टम' के हवाले !
उत्तर प्रदेश

बदहाल हकीकत: ‘दिल’ की बीमारियां लाइलाज, जान ‘रेफर सिस्टम’ के हवाले !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “दिल है कि मानता नहीं” लेकिन चित्रकूटधाम “मंडल का दिल धड़क तो रहा है, पर चिकित्सा के नाम पर तड़प रहा” है। कारण है इलाज करने वाला कोई नहीं। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सहित मंडल के चारों जिलों में एक भी कार्डियोलॉजिस्ट यानी हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। मरीज आते हैं, ईसीजी कराई जाती है, और फिर उन्हें ‘उम्मीद’ के साथ बड़े शहरों की ओर रेफर कर दिया जाता है।

बदहाल हकीकत: 'दिल' की बीमारियां लाइलाज, जान 'रेफर सिस्टम' के हवाले !

स्थिति यह है कि हर दिन करीब 60 से 70 हृदय रोग से पीड़ित मरीज इन जिलों में सरकारी अस्पतालों की चौखट पर पहुंच रहे हैं। लेकिन इलाज नहीं मिल रहा, क्योंकि विशेषज्ञ है ही नहीं। फिजीशियन और जनरल डॉक्टर ही दिल की बीमारियों का इलाज कर रहे हैं।

बदहाल हकीकत: 'दिल' की बीमारियां लाइलाज, जान 'रेफर सिस्टम' के हवाले !

स्थिति गंभीर हो, तो कानपुर, लखनऊ, झांसी या प्रयागराज भेज दिया जाता है। कई बार देर हो जाती है और मरीज जान से हाथ धो बैठते हैं। जिलों में ईसीजी मशीनें तो हैं, रिपोर्ट भी तैयार हो रही है, लेकिन उसका इलाज करने वाला डॉक्टर नहीं। डॉक्टर हैं, लेकिन कार्डियोलॉजिस्ट नहीं। इलाज है, लेकिन केवल रेफर स्लिप तक सीमित।

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशिक कहते हैं कि “हमें बार-बार निदेशालय को पत्र भेजना पड़ा है, लेकिन आज तक कोई हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हुआ।” बांदा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसडी त्रिपाठी का कहना है कि “रोजाना 10-15 हृदय रोग से ग्रसित मरीज” आ रहे हैं। हमने शासन को पत्र भेजकर विशेषज्ञ की मांग की है।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा

City News Uttar Pradesh

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

City News Uttar Pradesh

राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले : ई पाश मशीनों को जल्द मिलेगा 5-जी नेटवर्क

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल : विकास की करेंगे बैटिंग ! …

City News Uttar Pradesh

यूपी में शराब की बिक्री पर दिए जा रहे ऑफर पर बवाल: आप ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंत्री रामकेश का प्रयास: छह दशक बाद पुनर्जीवित हुई ब्रिटिश कालीन नहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़