City News Uttar Pradesh
दोहरे हत्या कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार : अन्य चार की तलाश जारी
उत्तर प्रदेश

दोहरे हत्या कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार : अन्य चार की तलाश जारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोतवाली बबेरू क्षेत्र के बेर्राव गांव में हुए दोहरे हत्या कांड में अभी तक 4 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो अभियुक्तों को घटना के ही दिन रात में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। एक अभियुक्त घटना के तीसरे दिन रात में पकड़ा। गुरुवार को पुलिस ने चौथे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दोहरे हत्या कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार : अन्य चार की तलाश जारी
Fourth accused in double murder case arrested: Search continues for other four

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेर्राव का मजरा आपको बता दें कि अमरहिया पुरवा में बीती 4 नवंबर को दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर गोली चला दी थी। जिसमें छोटेलाल यादव, शारदा यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। अवधेश यादव व करण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोली चलाने वाले पक्ष के मेन अभियुक्त रामभजन यादव और रामकरण यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

दोहरे हत्या कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार : अन्य चार की तलाश जारी
Fourth accused in double murder case arrested: Search continues for other four

वहीं शेष अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही थी। जिसमें तीसरे वांछित अभियुक्त ओम प्रकाश यादव को पुलिस ने 6 नवंबर को बेर्राव गांव के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी नत्थू को पुलिस ने आज ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित हरिराम यादव निवासी अमरहिया पुरवा की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। चार अभियुक्त रोहित यादव, भगवानदास, कुबेर,अखिलेश की पुलिस तलाश कर रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- डीएम नाराज: मत्स्य संपदा योजना का है क्यों है बुरा हाल !

City News Uttar Pradesh

धिक्कार है इस पिता को : पुत्रियों से अश्लीलता पर रिपोर्ट दर्ज

झोपड़ी में मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, शव खींचकर सड़क किनारे फेंका …

City News Uttar Pradesh

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

नकली बीड़ी बनाने वाले कारोबारियों पर पुलिस की गिरी गाज, आठ लोगों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पाकिस्तान में बंद बांदा के युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, घरवाले रात-दिन बहा रहे है आंसू …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़