City News Uttar Pradesh
भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह नें कहा डिजिटल शिक्षा से सशक्त होंगे विद्यार्थी: बांटा टेबलेट
उत्तर प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह नें कहा डिजिटल शिक्षा से सशक्त होंगे विद्यार्थी: बांटा टेबलेट

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने आदर्श आई.टी.आई. पुलिस लाइन तिराहा में आयोजित टेबलेट वितरण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन संसाधनों तक सीधी पहुंच देने का सशक्त माध्यम है।

भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह नें कहा डिजिटल शिक्षा से सशक्त होंगे विद्यार्थी: बांटा टेबलेट

जिला अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि “हर छात्र पढ़े और आगे बढ़े।” इसी सोच के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों को निःशुल्क टेबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। आधुनिक तकनीक से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बना पाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह नें कहा डिजिटल शिक्षा से सशक्त होंगे विद्यार्थी: बांटा टेबलेट

कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि यह पहल सिर्फ साधन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने का संकल्प भी है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इन उपकरणों का प्रयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रखें, बल्कि शिक्षा, कौशल और अपने करियर निर्माण के लिए करें।

भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह नें कहा डिजिटल शिक्षा से सशक्त होंगे विद्यार्थी: बांटा टेबलेट

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता और समाजसेवी अमित सेठ भोलू ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाएगी। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया। टेबलेट मिलने पर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने भी सरकार की इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह कदम निश्चित ही प्रदेश के युवाओं को नई दिशा देगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होली पर खुशखबरी : कोव‍िड प्रोटोकाल के साथ सभी वाटर पार्क और स्विमिंग पूल फिर से खुलेंगे

पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

माफिया अतीक के गुर्गे और पुलिस में जबरदस्‍त मुठभेड़, 50 हजार का ईनामी वाहिद पुलिस के चढ़ा हत्थे

City News Uttar Pradesh

Banda : सांड़ी खदान द्वारा कब तक अत्याचार, तीन खदानों पर साढ़े 22 करोंड़ का जुर्माना …

Bundelkhand Expressway : तेज बारिश के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वें, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क

बांदा की खपटिहा बालू खदान मुख्य मंत्री योगी को दे रही चैलेंज ? प्रशासन पूरी तरह नतमस्तक ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़