City News Uttar Pradesh
खाद संकट पर किसानों का सड़क पर फूटा गुस्सा : बोले अब तो 'आंदोलन' ही सहारा
उत्तर प्रदेश

खाद संकट पर किसानों का सड़क पर फूटा गुस्सा : बोले- अब तो ‘आंदोलन’ ही सहारा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में किसानों की मेहनत और उम्मीदों पर खाद की किल्लत ने पानी फेर दिया है। बबेरू कोऑपरेटिव सोसायटी से खाद न मिलने पर किसानों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। महिला और पुरुष किसान सड़क पर उतर आए। बबेरू-बांदा मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

खाद संकट पर किसानों का सड़क पर फूटा गुस्सा : बोले अब तो 'आंदोलन' ही सहारा

किसानों का आरोप है कि वे पिछले पांच दिनों से सुबह से शाम तक भूखे-प्यासे लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन सोसायटी से उन्हें खाद की एक बोरी तक नहीं मिल पा रही। धान की फसल सूखने और बर्बाद होने की कगार पर है, जिससे किसानी पर संकट मंडरा रहा है। किसान महिला रेखा ने आंखों में आंसू भरकर कहा मैं तीन-चार दिन से सोसायटी के चक्कर काट रही हूं। आने-जाने में किराया लग रहा है, लेकिन खाद की एक बोरी तक नसीब नहीं हो रही। शाम को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। खेत में खड़ी फसल मर रही है, अब हम क्या करें ?

खाद संकट पर किसानों का सड़क पर फूटा गुस्सा : बोले अब तो 'आंदोलन' ही सहारा

किसानों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खाद वितरण में घोर अनियमितता है। “कुछ बिचौलियों और अफसरों की मिलीभगत से खाद की बाजार में कालाबाजारी हो रही है, जबकि किसान लाइनों में खड़ा-खड़ा त्राहि-त्राहि कर रहा है।” ग्रामीण किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक पर्याप्त खाद आपूर्ति नहीं होती, उनका धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि महीनों से चली आ रही इस किल्लत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जेल में बंद कथित नटवरलाल बर्खास्त सहायक आयुक्त सर्वेश दीक्षित प्रकरण पर न्यायलय में 8 सितंबर को सुनवाई 

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष की भीष्म प्रतिज्ञा क्या होगी सफल ? या जीतेंगे “दलजीत”

City News Uttar Pradesh

मुस्लिम वोटर निकाय चुनाव में भाजपा के साथ करेगा सुरताल ? रणनीति हो गई है तैयार

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर नें ‘लोकतंत्र के भगवान’ की किया पूजा: बताया ‘सपा’ ही उनकी सबसे ‘बड़ी पुजारी’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें योजनाओं का लाभार्थियों को दिया लाभ

उप निदेशक के निर्देश : डोर टू डोर सर्वे कर पता लगाएं कितने को नहीं लगा टीका …

ब्रेकिंग न्यूज़