25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा कताई मिल क्षेत्र मवई में बसेगा नया शहर : 80 करोड़ मंजूर !
उत्तर प्रदेश

बांदा कताई मिल क्षेत्र मवई में बसेगा नया शहर : 80 करोड़ मंजूर !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय में नया शहर बसेगा। कताई मिल से मवई बुजर्ग तक बीआईपी गुलजार एरिया विकसित होगा। इसके लिये विकास प्राधिकरण प्रथम चरण में 80 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में बाॅदा विकास प्राधिकरण की 68 वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय पास हुआ।

बांदा कताई मिल क्षेत्र मवई में बसेगा नया शहर : 80 करोड़ मंजूर !

बैठक में मुख्यमंत्री नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत कताई मिल ग्राम मवई बुजुर्ग एवं महोखर में लगभग 35 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 80 करोड़ की लागत की आवासीय योजना विकसित करने को किये जाने सर्वसम्मति से मंजूरी दी गयी। इसमें विकास प्राधिकरण को शासन द्वारा सीड कैपिटल उपलब्ध कराया जायेगा। भूमि अर्जन की लागत मेें आने वाले व्यय का 50 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा सीड कैपिटल के रूप में 20 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध होगा। शेष धनराशि बाॅदा विकास प्राधिकरण स्वयं वहन करेगा।

बांदा कताई मिल क्षेत्र मवई में बसेगा नया शहर : 80 करोड़ मंजूर !

बैठक में दीनदयाल पुरम आवासीय योजना में काशीराम स्मृति उपवन में 19 एकड़ भूमि में से 7 एकड़़ भूमि में सांइस पार्क विकसित का निर्णय हुआ। जिसमें आने वाले व्यय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद वहन करेगा। दीनदयाल पुरम आवासीय योजना में विद्युतीकरण कार्य हेतु विद्युत विभाग द्वारा 10 करोड़ की लागत से सब स्टेशन एवं ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था की जायेगी। बैठक में डीएम एवं विकास प्राधिकरण के पदेन उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, सचिव संदीप केला सहित विकास प्राधिकरण के अन्य सदस्यगण तथा सम्बन्धित अधिकारीउपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम का खाद गोदामों पर छापा: सीलन, फर्जी लाइसेंस और स्टॉक शून्य पर फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

Banda : जिलाविद्यालय निरीक्षक की कारस्तानी,बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में गजब मनमानी !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल रेल सेवा में लगेगें चार चाँद: 2,202 करोड़ से दौड़ेगी विकास की रेल

विधानसभा चुनाव : प्रत्याशी बनाने में बसपा का प्यार, बाकी “बेदर्दी बालमा” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें परशुराम जयंती पर समाज के उत्थान पर दिया जोर

बांदा के यात्रियों की हो गई बल्ले -बल्ले, दिल्ली और कानपुर का सफर हो गया सुहावना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़