26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा नेता दिलीप गुप्ता व्यापार मंडल के बने प्रदेश उपाध्यक्ष: नेताओं ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता दिलीप गुप्ता व्यापार मंडल के बने प्रदेश उपाध्यक्ष: नेताओं ने दी बधाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल में भाजपा नेता दिलीप गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से व्यापारी संगठनों में हर्ष का माहौल है। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री कल्लू राजपूत और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासु सहित कई अन्य नेताओं ने दिलीप गुप्ता को बधाई दी।

भाजपा नेता दिलीप गुप्ता व्यापार मंडल के बने प्रदेश उपाध्यक्ष: नेताओं ने दी बधाई

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल को और अधिक मजबूती मिलेगी और व्यापारियों के हितों की रक्षा होगी। दिलीप गुप्ता, जो वर्तमान में जल शक्ति राज्यमंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं, ने इस नई जिम्मेदारी को व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि वे व्यापारिक समुदाय के उत्थान के लिए सरकार और व्यापारियों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे। व्यापारी वर्ग ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि दिलीप गुप्ता के अनुभव और नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उद्यान विभाग में केशव राम के ‘भ्रष्टाचार की लीला अपरम्पार’ : मौसंबी बिक्री में भी ‘घोटाला’ ?

City News Uttar Pradesh

डीएम नें विद्यालय निरीक्षण में बच्चों को समझाया : पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी विकास का बनते जा रहे अमिट इतिहास

City News Uttar Pradesh

एसटीएफ के छह जवानों व मुखबिर की हत्या के मामले की सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी

खुशी की लहर : ग्राम गजनी हो गया पूर्ण नशा मुक्त, दलजीत नें सराहा !

City News Uttar Pradesh

गमगीन माहौल में गूंजती सदाओं के साथ ताजिये और ढालें हुये “सुपुर्दे खाक”

ब्रेकिंग न्यूज़